MI vs SRH: आज के मुकाबले में कैसी रहेगी पिच और दोनों टीमों की प्लेइंग-11? मुंबई हारी तो होगी प्लेऑफ से बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 41वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा। एमआई को प्लेऑफ में जाने के लिए यह मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। मुंबई के फैंस रोहित शर्मा की वापसी की के साथ-साथ टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। कैसी रहेगी आज की पिच और दोनों टीमों की प्लेइंग- 11 अगर इन सब के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं तो यह खबर आपके लिए खास होने वाली है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो चुकी है। वहीं मुंबई इंडियंस के फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आज रोहित शर्मा खेलेंगे, जो इंजरी के चलते बाहर हो गए थे। संभावना है कि वह प्लेइंग-11 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं।
MI vs SRH हेड टू हेड
कुल मैच- 25
मुंबई ने जीते- 15
हैदराबाद ने जीते- 10
कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच
आज के मैच में वानखेड़े की पिच पर तेज गेंदाबजों को बाउंस मिलेगा। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है इसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। जैसै-जेसै मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी और आसान हो जाएगी। इस मैदान पर स्पिनर्स को थोड़ी सी मदद मिलेगी। लेकिन पूरी संभावना है कि एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। यहां ओस भी रहेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
MI की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेफरेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर - कृष भगत
SRH की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर - प्रफुल हिंगे
Created On :   29 April 2026 6:26 PM IST












