IPL 2026: पंजाब को मिली सीजन की पहली हार, कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पर फोड़ा ठीकरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह टीम को मिली सीजन की पहली हार है। इससे पहले अपने 7 मैचों में से टीम ने 6 जीते थे, जबकि एक बेनतीजा रहा था। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जबाव में राजस्थान ने 19.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े -'मुझे उसकी बैखोफ बल्लेबाजी पसंद', वैभव सूर्यवंशी का फैन बना ये दिग्गज क्रिकेटर, तारीफ में पढ़े कसीदे
हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की - अय्यर
इस हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, '222 एक शानदार स्कोर था। यह एक मुश्किल पिच पर एक असाधारण प्रदर्शन था। हमने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बहुत सारे खिलाड़ियों ने मैच को बदल दिया है। यह सब एग्जीक्यूशन के बारे में है। आज हमारा दिन नहीं था। यह जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें जो हम कर रहे हैं। शरीर भी थोड़ा थका हुआ था, लेकिन वह कारण नहीं हो सकता है। यह सीजन की हमारी पहली हार है, जो हमें बहुत कुछ सिखाएगी। हमें बस इस हार को एक तरफ रखना होगा। पीछे मुड़कर देखने पर बहुत कुछ हो सकता था।'
मैच की बात करें तो पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के 59 और मार्कस स्टोइनिस के 62 रन की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। 223 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने केवल 16 गेंदों पर 43 रन की धमाकेदार पारी खेली। वैभव के बाद यशस्वी जायसवाल ने 51 और डोनोवन फरेरा ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। इनकी बदौलत राजस्थान ने 19.4 ओवर में 223 रन का टारगेट हासिल कर लिया।
Created On :   29 April 2026 12:23 AM IST












