PSL 2026: फॉर्म में लौटे बाबर आजम, कर रहे रनों की बारिश, पाकिस्तान सुपर लीग में ठोका दूसरा शतक

फॉर्म में लौटे बाबर आजम, कर रहे रनों की बारिश, पाकिस्तान सुपर लीग में ठोका दूसरा शतक
पीएसएल में पेशावर जल्मी की कप्तानी कर बाबर आजम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ शानदार शतक लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे। लेकिन, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में उन्होंने अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल कर ली है। बाबर टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लीग में पेशावर जल्मी की कप्तानी कर बाबर आजम ने मंगलवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ शानदार शतक लगाया। यह सीजन का उनका दूसरा शतक है। इससे पहले बाबर ने क्ववेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ भी शतक लगाया था। आज के मुकाबले में 38 गेंदों पर शतक लगाने वाले बाबर ने अगली 20 गेंदों पर शतक ठोक दिया।

103 रन की पारी खेली

बाबर ने 59 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। उन्हें 19वें ओवर में सलमान मिर्जा ने आउट किया। बता दें कि यह टी20 क्रिकेट में बाबर आजम का 13वां शतक है। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं।

वहीं बात करें पीएसएल की तो इस लीग में बाबर आजम का यह चौथा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने पीएसएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उस्मान खान की बराबरी कर ली है। हैदराबाद से खेले रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज उस्मान खान के नाम भी 4 शतक दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर कामरान अकमल, फखर जमां और राइली रूसो संयुक्त रूप से हैं। बाबर पीएसएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Created On :   28 April 2026 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story