Babar Azam World Record: पीएसएल में जमकर चल रहा बाबर आजम का बल्ला, शतक जड़कर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

पीएसएल में जमकर चल रहा बाबर आजम का बल्ला, शतक जड़कर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने पीएसएल में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के साथ इस साल पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) भी खेला जा रहा है। हालांकि क्रिकेट फैंस PSL के मुकाबले IPL को ज्यादा तवाज्जो दे रहे हैं। रविवार को पीएसएल में पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच लीग मैच खेला गया। इस मैच में पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने तूफानी शतक जड़ दिया। उन्होंने मुकाबले में 52 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। इसके साथ ही बाबर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं क्या है वो वर्ल्ड रिकॉर्ड...

बाबर ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उन्होंने केवल 1 ही डॉट बॉल खेली। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा गेंदों का सामना किया और केवल 1 ही डॉट बॉल खेली। इस तरह बाबर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दो साल के बाद लगाया शतक

बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में शतक लगभग 783 दिनों के बाद लगाया है। उनका इससे पहले टी20 में शतक फरवरी 2024 में आया था। बता दें कि बाबर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बैटर हैं। उनसे पहले क्रिस गेल हैं। गेल ने अपने टी20 करियर में 22 जबकि बाबर ने 12 शतक लगाए हैं। गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बाबर को अभी 11 शतक और लगाने होंगे।

शानदार है बाबर का टी20 करियर

बाबर आजम के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अभी 355 मैच खेले हैं, जिनकी 342 पारियों में उन्होंने करीब 43 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 12306 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 100 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि बाबर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने केवल 338 पारियों में यह कमाल किया है।

Created On :   20 April 2026 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story