IPL 2026: स्लॉग ओवर्स के मास्टर हैं मार्कस स्टोइनिस, आग उगलता है बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम को इस विशाल स्कोर तक ले जाने में मार्कस स्टोइनिस तूफानी 62 रन की पारी का सबसे बड़ा योगदान है।
मुकाबल में एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब 190 से 200 रन के आसपास स्कोर बना पाएगी। लेकिन स्टोइनिस ने आखिरी ओवरों में रनों की बारिश कर टीम के स्कोर को 220 के पार कराया। उन्होंने अपनी पारी में महज 22 गेंदों का सामना किया और 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 62 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 20वें ओवर में 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 24 रन बनाए।
यह भी पढ़े -पंजाब ने राजस्थान को दिया 223 रन का टारेगट, प्रभसिमरन सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने ठोके अर्धशतक, यश पुंजा को 2 विकेट मिले
आखिरी ओवरों में आग उगलता है बल्ला
आईपीएल में स्टाइनिस के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने आखिरी दो ओवरों में 255.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। स्टोइनिस ने इस मेगा लीग में 19वें और 20वें ओवर में अभी तक कुल 179 गेंदों का सामना किया है और 458 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 43 चौके और 35 छक्के निकले हैं।
यह भी पढ़े -पंजाब ने राजस्थान को दिया 223 रन का टारेगट, प्रभसिमरन सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने ठोके अर्धशतक, यश पुंजा को 2 विकेट मिले
पंजाब के होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाए। उनके अलावा स्टोइनिस ने 22 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से यश राज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट निकाले। जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट मिला।
Created On :   28 April 2026 10:36 PM IST











