Nagpur News: पद्मशाली समाज का राज्य स्तरीय वधु-वर परिचय सम्मेलन कल

पद्मशाली समाज का राज्य स्तरीय वधु-वर परिचय सम्मेलन कल
दूर-दूर से आए युवक-युवती होंगे रू-ब-रू

Nagpur News पद्मशाली समाज नागपुर व विदर्भ पद्मशाली संघम द्वारा कल 30 अप्रैल को सुरेश भट सभागृह में वधु-वर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी।

इस अवसर पर पद्मशाली समाज के दूर-दूर से आए युवक - युवती एक दूसरे से रूबरू होंगे। राज्य स्तरीय इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 200 से अधिक युवक- युवतियों का बायोडाटा प्राप्त हुआ है। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले युवक-युवतियों को पहले अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बायोडाटा वाली पद्मरेशिम पुस्तिका नाममात्र शुल्क पर दी जाएगी।

कार्यक्रम में सम्मिलित युवक-युवती व परिजनों के लिए नाश्ते-भोजन की व्यवस्था सुरेश भट सभागृह के परिसर में ही की गई है। नागपुर पद्मशाली समाज के अध्यक्ष राजू नागुलवार, विदर्भ पद्मशाली संघम के अध्यक्ष संजय बोमेवार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीलेश गाजिमवार, तारकेश्वर उडतेवार प्रकाश इजमुलवार,उमाकांत गोशिकवार, दिलीप कामनवार, जीवन नुगुरवार, मोहन सुंचावार, आनंद आकनुरवार, राजेश दुस्सावार, अचल पुल्लरवार, सुरेश पेद्दुलवार,राम राचलवार, राजू माटेटवार,माणिकराव कानपिल्लेवार, साईं अल्लेवार, बाबूराव परसावार, संजय कुंटावार, रेड्‌डी अन्ना बोधनवार, सुभाष कुर्रेवार, गजानन गड्‌डमवार, संतोष कोंकलवार,महेश तुम्मे, नरेश पंपनवार, संतोष मुलेवार, अनिता पेद्दुलवार, राखी नागुलवार,सुनंदा गोशिकवार, प्रिया इजमुलवार, वर्षा नागुलवार, शीतल गोपावार, जयश्री कुर्रेवार, अंजू नागुलवार, सारिका पुल्लरवार, अर्चना दासरवार, पूनम पेद्दुलवार, वंदना पेद्दुलवार सहित कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहे हैं।


Created On :   29 April 2026 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story