बिहार भाजपा के नेताओं का दावा, 'इस बार पश्चिम बंगाल में कमल की सरकार तय'

बिहार भाजपा के नेताओं का दावा, इस बार पश्चिम बंगाल में कमल की सरकार तय
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर दावा किया कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने ममता बनर्जी के कुशासन को लेकर जनता में व्यापक असंतोष पर कहा कि बदलाव होगा।

पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर दावा किया कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने ममता बनर्जी के कुशासन को लेकर जनता में व्यापक असंतोष पर कहा कि बदलाव होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृपाल यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव के लिए मतदान हो रहा है। ममता दीदी का जाना तय है। लोग उनके कुशासन से त्रस्त हैं। जनता बदलाव चाहती है। पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई थी। इस बार भी 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होने की उम्मीद है। सरकार भाजपा की बनेगी।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि टीएमसी के प्रति जनता में गहरा गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं और गुंडों ने लोगों को काफी परेशान किया है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग टीएमसी के खिलाफ वोट डाल रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने कहा कि जिस तरह जनता ने पहले चरण में बदलाव के लिए वोट दिया, उसी तरह दूसरे चरण में भी यह साफ दिखाई दे रहा है कि बंगाल बदलाव की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। चार मई को टीएमसी सरकार का जाना तय है।

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने मतदान प्रतिशत को लेकर कहा कि पहले चरण में हमने देखा कि जनता ने किस तरह भारी संख्या में मतदान किया। आज दूसरे चरण में भी लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया। इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में वोटिंग हो रही है। इसी कारण टीएमसी के गुंडे लड़ रहे थे।

बिहार भाजपा नेताओं का यह बयान पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान आया है, जिसमें 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। नेताओं ने दावा किया कि पूरे राज्य में जनता ममता बनर्जी के 15 वर्षों के शासन से थक चुकी है और अब विकास, कानून-व्यवस्था तथा अच्छे शासन के लिए भाजपा को मौका देना चाहती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story