बंगाल में ममता की टीएमसी का अंत होगा, बनेगी भाजपा सरकार कृष्णा हेगड़े

बंगाल में ममता की टीएमसी का अंत होगा, बनेगी भाजपा सरकार कृष्णा हेगड़े
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने दावा किया कि बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी का अंत होने वाला है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने दावा किया कि बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी का अंत होने वाला है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कृष्णा हेगड़े ने कहा कि पहले चरण के लिए 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। 90 फीसदी से से ज्यादा मतदान होना इस बात का साफ संकेत है कि वहां भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो डराने-धमकाने वाला शासन था, बिना विकास वाला शासन था, जिसमें गरीबों को वहीं का वहीं रखा गया था। यह सब अब खत्म होने जा रहा है। भाजपा की सरकार में खुशहाली और उन्नति होने वाली है। बंगाल की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का फॉर्मूला बना लिया है।

आप के सात राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफे पर शिवसेना नेता ने आप के सात सांसद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से निराश होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। आप के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। सांसद राघव चड्ढा भाजपा में शामिल हो गए हैं। बाकी सभी सांसद भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं और ये सभी सांसद जो भाजपा में गए, वे सभी पंजाब से आते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में इसका असर होगा। पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप की हार और भाजपा को जीत मिलेगी। आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है।

कृष्णा हेगड़े ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते हैं कि वे बहुत ईमानदार हैं, लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री रहते हुए 50 करोड़ के घर में रहता है और 'शीशमहल' बनवाता है तो यह लोगों की नजर में आ ही जाता है। दिल्ली की जनता ने भी देखा कि एक तरफ तो वे प्रशासन नहीं चला पाए, दूसरी तरफ वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे। ऐसे में वह जब ईमानदारी पर भाषण देते हैं और 50 करोड़ के घर में रहते हैं, तो वहां के मतदाता सोचने लगते हैं कि आखिर कितना भ्रष्टाचार हुआ होगा। राघव चड्ढा ने जो आरोप लगाए हैं, बिल्कुल सही हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र में रिक्शा और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर कहा कि परिवहन मंत्री ने जिस कानून या अधिकार की बात कही है, उसका पालन किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story