आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में बोले श्रद्धालु, आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संगम
बेंगलुरु,10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में उसके 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस दौरान समारोह में उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में महिला संतोष केडिया ने कहा कि जब एक संत और प्रधानमंत्री एक साथ आते हैं, तो यह तय है कि देश आगे बढ़ता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर महिला संतोष केडिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल पूरे होने के जश्न में आज आयोजित कार्यक्रम ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि 25वीं सालगिरह पर अब्दुल कलाम ने कहा था कि जब एक वैज्ञानिक और संत मिलते हैं तो देश उन्नति की तरफ अग्रसर होता है। वहीं आज की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि जब एक संत और प्रधानमंत्री एक साथ आते हैं, तो यह तय है कि देश आगे बढ़ता है।
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "आज पहली बार मैंने पीएम मोदी को सीधे (लाइव) देखा। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने युवाओं के लिए जो कुछ भी कहा, वह बहुत प्रेरणादायक था।
आश्रम में रहने वाली महिला सुप्रिया ने कहा कि यह आश्रम के लिए बहुत ही अनुभव का क्षण रहा। जैसा कि गुरुदेव ने कहा कि हमारे काफी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसी में से प्रोजेक्ट फ्री स्कूल है,जिसकी मैं वॉलंटियर हूं। यह कार्यक्रम हम सभी के लिय बहुत प्रेरणादायक रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी आश्रम आए।
संतोष ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्म की शक्ति और राष्ट्र की भक्ति की लहर उठी है। गुरुदेव ने जो बातें कहीं, वह बहुत रोमांचक थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नेचुरल फॉर्मिंग और स्वच्छ भारत के बारे में बताया है। हम लोग इसी दिशा पर आगे की तरफ बढ़ रहे हैं।
नरेंद्र लांबा बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल पूरे होने और पीएम मोदी के यहां आने से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया था। आर्ट ऑफ लिविंग युवा शक्ति को साथ लेकर चलने वाली संस्था है। लांबा ने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गान, ज्ञान और ध्यान रहा है। उसी की नींव पर बना यह ध्यान मंदिर का आज उद्घाटन हुआ है। ध्यान मंदिर में करीब 20 हजार लोग और पूरे प्रांगण में करीब 2 लाख लोग बैठकर ध्यान कर सकते हैं।
दरअसल, बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा स्थापित एक प्रमुख ध्यान और आध्यात्मिक केंद्र है। 250 एकड़ में फैला यह आश्रम योग, ध्यान, और सुदर्शन क्रिया के माध्यम से तनाव-मुक्त जीवन जीने के लिए बेसिक और एडवांस्ड कोर्सेज, आवासीय कार्यक्रम, और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 May 2026 3:51 PM IST












