ममता बनर्जी स्वीकार करें कि राहुल गांधी ही इंडिया ब्लॉक के नेता अधीर रंजन चौधरी

ममता बनर्जी स्वीकार करें कि राहुल गांधी ही इंडिया ब्लॉक के नेता अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा कि वे स्वीकार करें कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन के नेता राहुल गांधी ही हैं और बिना कांग्रेस के सपोर्ट से उन्हें संरक्षण प्राप्त नहीं होगा।

मुर्शिदाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा कि वे स्वीकार करें कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन के नेता राहुल गांधी ही हैं और बिना कांग्रेस के सपोर्ट से उन्हें संरक्षण प्राप्त नहीं होगा।

बंगाल का विधानसभा चुनाव हारने और सत्ता में भाजपा की एंट्री के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने भाजपा को दुश्मन बताया।

टीएमसी प्रमुख के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें हताश हो चुकी पूर्व सीएम बताया।

मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव हारने के बाद बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हताश हो गई हैं। वह बेचैन हैं। सब कुछ गंवाने के बाद अब संघर्ष करने की बात कर रही हैं। बंगाल की वही संघर्षरत पूर्व मुख्यमंत्री अब सभी से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ने का आह्वान कर रही हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हम तो हमेशा से भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होने की अपील करते रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की से हम लोगों ने पूरे भारत में भाजपा विरोधी सभी ताकतों को एकजुट करने और एक आंदोलन छेड़ने के प्रयास किया, लेकिन लोगों को यह भी मालूम होना चाहिए कि ममता बनर्जी ने खुद इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की कोशिश की थी। आज बंगाल में भाजपा के उदय होने के पीछे ममता बनर्जी का हाथ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल का चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी को एक साथ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत महसूस हुई है, क्योंकि चुनाव हारने के बाद उनके पास कुछ नहीं बचा है। इसीलिए विपक्ष को एकजुट करने की बात कर रही हैं।

सोचने वाली बात यह है कि अभी विपक्षी दलों के एकजुट करने की बात में उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया है। मैं जानना चाहता हूं कि ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को यह मानना चाहिए कि राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के नेता हैं और कांग्रेस के बिना उनका बचाव नहीं हो सकता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story