पुणे में ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

पुणे में ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
पुणे शहर के वाघोली पुलिस स्टेशन ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह न केवल शहर और ग्रामीण इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी में भी था। पुलिस ने करीब 1.16 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त की है।

पुणे, 10 मई (आईएएनएस)। पुणे शहर के वाघोली पुलिस स्टेशन ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह न केवल शहर और ग्रामीण इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी में भी था। पुलिस ने करीब 1.16 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त की है।

पुलिस ने 16 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे केसनंद इलाके में पुलिस ने दो आरोपियों को 5 ग्राम 5 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। ये ड्रग्स करीब 1.10 लाख रुपए की थी। इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि इस पूरे रैकेट का मुख्य सूत्रधार सुमित अशोक घुले है। आरोपी अपने साथियों के जरिए पुणे शहर, लोणीकंद, कोरेगांव भीमा, शिक्रापुर, कारेगांव, रांजणगांव और शिरूर ग्रामीण क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की अवैध सप्लाई करता था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह ग्रामीण इलाकों में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री शुरू करने की योजना बना रहा था। इसके लिए वे पहले से जमानत पर बाहर आए एक आरोपी की मदद ले रहे थे, जो पहले ड्रग निर्माण से जुड़े मामलों में शामिल रहा है।

गुप्त जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित घुले को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके सहयोगियों को भी अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। इनमें आकाश अशोक ढवले, रामनिवास बिश्नोई और अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 225 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 45.60 लाख बताई जा रही है। साथ ही बीएमडब्ल्यू सहित कई महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य लिंक की जांच जारी है और आगे भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story