भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी हारेंगी और सुवेंदु अधिकारी की जीत होगी भाजपा प्रत्याशी
कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुज बज गया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही तमाम राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद गए हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। इस सीट की सिर्फ बंगाल में ही नहीं, बल्कि बिहार-झारखंड में भी चर्चा हो रही है। इस सीट से सीएम ममता बनर्जी और भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच महामुकाबला है।
एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल ने दावा किया कि भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी हारेंगी और सुवेंदु अधिकारी की जीत होगी।
एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ भाजपा ने मुझ पर भरोसा दिलाया है, मैं विश्वास दिलाती हूं कि उनके भरोसे पर खरा उतरूंगी।
उन्होंने टीएमसी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए कहा कि यहां तो जो जितना पैसा देता है, उस हिसाब से टिकट मिलता है।
प्रियंका टिबरेवाल ने दावा किया कि इस बार बंगाल में कमल जरूर खिलेगा। अराजकता को परास्त कर इस बार एंटाली में 'कमल' खिलेगा। बंगाल को बदलाव की आवश्यकता है और हमें भाजपा की सरकार चाहिए।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।
बता दें कि इससे पहले भाजपा ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 4 मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 March 2026 11:24 PM IST












