भारत-अमेर‍िका व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा, 2030 तक 500 अरब डॉलर लक्ष्य पर जोर

भारत-अमेर‍िका व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा, 2030 तक 500 अरब डॉलर लक्ष्य पर जोर
भारत और अमेर‍िका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर जोर दिया है।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और अमेर‍िका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर जोर दिया है।

भारत में अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ''बोर्ड के साथ अमेर‍िका-भारत व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने पर शानदार चर्चा हुई। हमारा ध्यान एक स्पष्ट लक्ष्य पर है: 2030 तक अमेर‍िका-भारत व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना। भारत में काम कर रही अमेरिकी कंपनियां अमेर‍िका निर्यात को बढ़ावा दे रही हैं, व्यापार का विस्तार कर रही हैं, निवेश आकर्षित कर रही हैं और हमारी साझेदारी की मजबूती को और बढ़ा रही हैं।''

इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर बता चुके हैं क‍ि भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल जल्‍द ही वॉशिंगटन का दौरा करने वाला है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन पहुंचेगा। यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा है।"

इससे पहले अपने कार्यकाल के 100 द‍िन पूरे होने पर भी भारत और अमेर‍िका के संबंधों में तेज प्रगत‍ि की बात कही थी।

गोर ने व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ भारत को 'पैक्स सिलिका' में शामिल करने की दिशा में काम को अहम बताया।

सर्जियो गोर ने कहा क‍ि अमेरिका-भारत के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर, भारत का 'पैक्स सिलिका' में स्वागत करने तक, रक्षा सहयोग को मजबूत करने और सरकार और व्यापार जगत के नेताओं से जुड़ने तक, हमारी रफ्तार साफ नजर आ रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story