बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा गिरिराज सिंह
पटना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है कि जनता ने बदलाव के लिए भाजपा के पक्ष में वोट किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस भारी मतदान को ‘बदलाव की शुरुआत’ बताया है।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो मतदान हुआ है, वह बदलाव के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ‘एम राज’ का दौर खत्म हो गया है और ‘राम राज’ आने वाला है।
केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि जितने प्रतिशत वोट डाले गए, सभी सकारात्मक संकेत हैं। करीब 90 फीसदी मतदान का मतलब है कि सभी लोगों ने वोट किया और वोटिंग अच्छी रही। मैं तो यही कहूंगा कि यह वोट ममता सरकार के खिलाफ था। भारतीय जनता पार्टी की जीत होने जा रही है।
दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खड़दहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चक्रवर्ती के समर्थन में एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भारी संख्या देखने को मिली।
खड़दहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चक्रवर्ती ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खड़दहा विधानसभा चुनाव के लिए यहां रोड शो करने आए हैं और यह खड़दहा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। हमें बहुत समर्थन मिल रहा है।
कुछ वोटरों ने आईएएनएस से बातचीत की और बताया कि उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया। एक वोटर ने बताया कि बालुरघाट में वोटिंग बहुत शांतिपूर्ण रही। मैंने भी अपना वोट डाल दिया। पिछली बार के मुकाबले, सड़कों पर ई-रिक्शा और बाइक कम दिखे। इस बार पुलिस और केंद्रीय बलों समेत सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है, और कोई दिक्कत नहीं है।
एक अन्य वोटर ने बताया कि चुनाव अच्छे से चल रहे हैं। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं और कोई दिक्कत नहीं है। पूर्वी मेदिनीपुर में हुए मतदान को लेकर एक वोटर ने कहा कि यहां कोई दिक्कत नहीं, लेकिन ईवीएम थोड़ी धीमी चल रही थी। इसके अलावा, यहां कोई और समस्या या गड़बड़ी नहीं थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 April 2026 9:59 PM IST












