रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर किया 'दादी की शादी' का बीटीएस वीडियो

रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर किया दादी की शादी का बीटीएस वीडियो
अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्म 'दादी की शादी' से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने फिल्म के सेट से कुछ 'बिहाइंड द सीन' वीडियो पोस्ट किए।

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्म 'दादी की शादी' से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने फिल्म के सेट से कुछ 'बिहाइंड द सीन' वीडियो पोस्ट किए।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में फिल्म की पूरी टीम काम के बीच मस्ती और हंसी-मजाक करती हुई नजर आ रही है। इसमें रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्म के निर्देशक और अन्य कलाकारों के साथ काफी सहज और खुश दिख रही हैं। रिद्धिमा ने लिखा, "शादी की तैयारियों के पीछे की एक हल्की-सी झलक।"

फिल्म 'दादी की शादी' काफी अलग और दिलचस्प होने वाली है। इस फिल्म में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। हालांकि, हालिया रिलीज गाना 'सेंटी' में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आईं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। फैंय कयास लगा रहे हैं कि क्या समारा भी इस फिल्म में भूमिका निभाएंगी। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म 'दादी की शादी' पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी। इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिद्धिमा के अलावा, सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत मनोरंजन से हटकर की थी। उन्होंने 2006 में दिल्ली के व्यवसायी भरत साहनी से शादी की और उनकी एक बेटी समारा है।

नेटफ्लिक्स रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' सीजन 3 (2024) में रिद्धिमा नजर आई थीं। यह शो महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी सोनी के ग्लैमरस जीवन पर केंद्रित था, जिसमें दिल्ली की तीन हाई-सोसाइटी महिलाओं रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला को शामिल किया गया था, जिन्होंने मुंबई और दिल्ली के बीच ड्रामा और कड़ा मुकाबला लाया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story