सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट नितिन नवीन

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के रोड शो को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि राज्य में विकास, सुशासन और परिवर्तन के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

खड़दहा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के रोड शो को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि राज्य में विकास, सुशासन और परिवर्तन के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

नितिन नवीन ने आईएएनएस से बातचीत में महिला वोटरों का जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सीएम ममता बनर्जी को माफ करने के मूड में नहीं हैं।

नितिन नवीन ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार 'मां-माटी-मानुष' के नारे के साथ सत्ता में आई थी, पश्चिम बंगाल की माताएं और बहनें अब उसे मौका नहीं देंगी। अब वे बदलाव के मूड में हैं। जब माताएं और बहनें बदलाव के लिए आगे आती हैं तो वे पूर्ण बदलाव लेकर आती हैं।

उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। लोग बदलाव चाहते हैं और इसी सोच के तहत पहले चरण में वोटरों ने बंपर वोट किया।

नितिन नवीन ने कहा कि जो लोग अपनी जीत के आंकड़े बता रहे हैं, उन्हें बताने दीजिए। मैं आपको आंकड़े बताता हूं कि भाजपा यहां दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

भाजपा प्रमुख ने आगे कहा कि लोगों को भरपूर प्यार मिल रहा है और ऐसा लगता है कि लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, मैं शुरू से ही कह रहा था कि पश्चिम बंगाल की जनता ही यह चुनाव लड़ रही है। मेरा मानना ​​है कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल का विसर्जन करना चाहती है, जिसकी आज शुरुआत हो चुकी है।

बता दें कि पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ जगहों पर हिंसा की कुछ खबरें भी सामने आईं, बाकी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक करीब 90 फीसदी मतदान हुआ है।

अब दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story