नोएडा यूपी बोर्ड में गर्ल्स इंटर कॉलेज का दबदबा, 10वीं और 12वीं में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

नोएडा यूपी बोर्ड में गर्ल्स इंटर कॉलेज का दबदबा, 10वीं और 12वीं में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए, जिसके बाद एग्जाम में उत्तीर्ण हुए छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है। बोर्ड की परीक्षा में नोएडा स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए, जिसके बाद एग्जाम में उत्तीर्ण हुए छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है। बोर्ड की परीक्षा में नोएडा स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

छात्राओं ने परिणाम जारी होने के बाद आपस में मिठाई बांटकर जश्न मनाया और अपने शिक्षकों को श्रेय देते हुए चिकित्सा और सरकारी नौकरियों में करियर बनाने की आकांक्षा व्यक्त की।

बोर्ड रिजल्ट पर गर्ल्स इंटर कॉलेज की एक शिक्षक का कहना है, "अभी हम छात्रों के परिणाम देख रहे हैं, इसलिए जल्द ही हम उनका पूरा विश्लेषण करेंगे। फिलहाल, कक्षा 10वीं का परिणाम हमारे अवलोकन के अनुसार अधिकतम 92% के आसपास है, और कक्षा 12 का लगभग 85% है। बोर्ड परीक्षा में कई छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ समय बाद हम पूरा विश्लेषण दे पाएंगे।

उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज से कक्षा 12वीं में दो छात्राएं, सुहानी और ज्योति, ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

बोर्ड रिजल्ट पर एक छात्रा कहती हैं, "मैं कक्षा 12वीं की टॉपर हूं और मैंने 500 में से 411 अंक प्राप्त किए हैं। भविष्य में मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं।"

वहीं, एक अन्य छात्रा ने कहा, "मैंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और मैं आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनना चाहती हूं। इसके लिए कड़ी मेहनत करुंगी।" उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों और दोस्तों को दिया, जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया।

बता दें कि इस वर्ष, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 और कक्षा 12 में 80.38 प्रतिशत दर्ज किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 10:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story