जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान

जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान
अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों कॉमेडी ड्रामा 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह प्रजापति पांडे के किरदार में हैं, जो तीन महिलाओं के बीच उलझते हुए नजर आएंगे।

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों कॉमेडी ड्रामा 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह प्रजापति पांडे के किरदार में हैं, जो तीन महिलाओं के बीच उलझते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म का नया गाना 'रूप दी रानी' रिलीज किया गया था। यह गाना असल में एक पुराने हिट गाने का नया वर्जन है। इस गाने से जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हुए आयुष्मान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो पोस्ट किया।

यह वीडियो लॉकडाउन के समय का है, जिसमें आयुष्मान अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ इस गाने के पुराने वर्जन पर जमकर डांस कर रहे हैं। इसमें दोनों भाई घर के अंदर अपनी मजेदार और बेहतरीन डांस स्टेप्स से सबका मनोरंजन कर रहे हैं। वे न सिर्फ नाच रहे हैं, बल्कि, गाने के बोल भी गुनगुना रहे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब क्यों है। आयुष्मान ने याद दिलाया कि 90 के दशक में जब वह और अपारशक्ति बच्चे थे, तब उन्होंने अपने चाचा की शादी में इसी गाने पर जमकर डांस किया था।

आयुष्मान ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि जिंदगी एक चक्र है। जब मैं और अपार बच्चे थे, तब अपने चाचा की शादी में हम दोनों ने 90 के दशक के इस गाने पर खूब डांस किया था। फिर लॉकडाउन के समय हमने उन्हीं यादों को अपने परिवार के साथ फिर से जिया और अब 2026 में 'पति पत्नी और वो दो' के लिए उसी गाने का एक नया वर्जन वापस लेकर आ रहे हैं। जिंदगी सच में एक चक्र जैसी महसूस होती है।"

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। एक्टर विजय राज भी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story