भोजपुरी सुपरस्टार कल्लू का नया गाना 'दाल भात भुजिया' इस दिन होगा रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार कल्लू का नया गाना दाल भात भुजिया इस दिन होगा रिलीज
भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपने प्रशंसकों के लिए जल्द ही गाना 'दाल भात भूजिया' लेकर आ रहे हैं। सोमवार को मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपने प्रशंसकों के लिए जल्द ही गाना 'दाल भात भूजिया' लेकर आ रहे हैं। सोमवार को मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "गाना 'दाल भात भूजिया' 19 मार्च को वीवाईआरएल भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।"

पोस्टर देखकर कयास लगाया जा रहा है कि ये एक रोमांटिक सॉन्ग होने वाला है। इसमें अरविंद के साथ कोमल सिंह भी नजर आएंगी। गाने को अरविंद और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है, जबकि लिरिक्स विक्की रौशन ने दिए हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों को ये गाना कैसा लगता है, क्या अरविंद और शिल्पी राज अपनी गायिकी से फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएंगे।

प्रशंसक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने कैप्शन के साथ प्रशंसकों को सलाह दी है कि वे इस चैनल को सब्सक्राइब कर लें ताकि गाने को समय से सुन सकें।

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। वे न सिर्फ अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि शानदार गायक भी हैं। उनके गाने अक्सर दिल को छू लेते हैं और लोगों में खूब पसंद किए जाते हैं।

अरविंद हाल ही में फिल्म 'मेहमान' में नजर आए थे। लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं, जबकि लेखन राकेश त्रिपाठी ने किया है। फिल्म में अरविंद के अलावा, पूजा ठाकुर और दर्शना बनिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे और रिंकू आयुषी जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

इसके अलावा, अरविंद काजल राघवानी के साथ फिल्म 'प्रेम विवाह' में नजर आएंगे, हालांकि फिल्म के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story