बिहार भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जोनवार जिम्मेदारियां सौंपीं

बिहार भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जोनवार जिम्मेदारियां सौंपीं
बिहार भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों को अलग-अलग संभागों (जोन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जोनों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों और पार्टी के विस्तार कार्यों की निगरानी संबंधित प्रभारी महामंत्री करेंगे।

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों को अलग-अलग संभागों (जोन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जोनों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों और पार्टी के विस्तार कार्यों की निगरानी संबंधित प्रभारी महामंत्री करेंगे।

जारी लिस्ट के अनुसार, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा को मिथिला और तिरहुत संभाग का प्रभारी बनाया गया है। उनके जिम्मे दरभंगा पूर्वी, दरभंगा पश्चिमी, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर उत्तरी, समस्तीपुर दक्षिणी, वैशाली उत्तरी, वैशाली दक्षिणी, मुजफ्फरपुर पूर्वी, मुजफ्फरपुर पश्चिमी, सीतामढ़ी और शिवहर जिले की संगठनात्मक जिम्मेदारी रहेगी।

वहीं, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक को मगध और शाहाबाद संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके अधीन जहानाबाद, गया पश्चिमी, गया पूर्वी, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर जिले आएंगे। इन जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने की उनकी जिम्मेदारी होगी।

इसके अलावा प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल को चंपारण और सारण संभाग का प्रभारी बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में बगहा, रक्सौल, बेतिया, मोतिहारी, ढाका, सिवान पश्चिमी, सिवान पूर्वी, गोपालगंज, सारण पूर्वी और सारण पश्चिमी जिले शामिल किए गए हैं।

राजेश झा राजू को भागलपुर, कोशी और सीमांचल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन भागलपुर, बांका, नवगछिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले आएंगे।

वहीं, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा संभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके कार्यक्षेत्र में पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, नालंदा, और शेखपुरा जिले शामिल किए गए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 8:06 PM IST

Tags

Next Story