बिहार में लोगों के जीवन आसान बनाने के लिए 'सहयोग शिविर', लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

बिहार में लोगों के जीवन आसान बनाने के लिए सहयोग शिविर, लोगों की समस्याओं का होगा समाधान
बिहार की सम्राट चौधरी वाली एनडीए सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने और लोगों की समस्याओं, शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करेगी। यह शिविर पंचायतों में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जिनमें अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की सम्राट चौधरी वाली एनडीए सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने और लोगों की समस्याओं, शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करेगी। यह शिविर पंचायतों में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जिनमें अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

सीएम सम्राट चौधरी का मानना है कि बिहार की जनता की सेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक में साफ निर्देश दिया कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के माध्यम से विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा सुनिश्चित करें। 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत, सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम का तय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवन को सरल, पारदर्शी और सुखद बनाना है। इस पहल के तहत जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा, डिजिटल सेवाएं और बेहतर बुनियादी ढांचा जैसे बिजली, पानी, सड़क उपलब्ध कराकर, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। सहयोग शिविर इसी की कड़ी है।

बताया गया कि पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को किया जाएगा। इसकी शुरुआत मई के तीसरे मंगलवार, यानी 19 मई से होगी। इन शिविरों में बिहार का निवासी कोई भी आम नागरिक प्रशासन के सामने अपनी समस्या या शिकायत रख सकेगा। प्रशासन उन शिकायतों का समाधान तुरंत करेगा जिनकी अधिकतम अवधि एक महीने की होगी। पंचायत के सहयोग शिविर के आयोजन से पहले वहां के राजस्व से जुड़े सभी मामले का नियमानुसार निष्पादन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सहयोग शिविरों के निरीक्षण का दायित्व जिलाधिकारियों को दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 9:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story