बिहार सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर राख
सासाराम, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े 5 बजे ट्रेन में आग लगने की बात सामने आई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते उठाए गए जरूरी कदम की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि सासाराम रेलवे स्टेशन पर सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन लगी हुई थी। इसी बीच इंजन की ओर से 5वें बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और ट्रेन की एक बोगी जलकर राख हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे हमें सूचना मिली थी कि सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। कोई कैजुअलटी नहीं हुई है, आग लगने की सूचना पाकर पायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन की एक बोगी को हटाकर और समय में बदलाव कर करीब 2 घंटे के बाद रवाना करने की प्रक्रिया जारी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 May 2026 8:01 AM IST












