भाजपा पंजाब को नशामुक्त बनाकर 'विकसित पंजाब' बनाएगी अर्जुन राम मेघवाल

भाजपा पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित पंजाब बनाएगी  अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को पंजाब के फाजिल्का में 'नशामुक्त पंजाब' अभियान के तहत निकाली गई यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को नशा मुक्त बनाकर विकसित पंजाब बनाएगी और यह यात्रा राजनीति के चश्मे से देखने का विषय नहीं है।

फाजिल्का, 20 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को पंजाब के फाजिल्का में 'नशामुक्त पंजाब' अभियान के तहत निकाली गई यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को नशा मुक्त बनाकर विकसित पंजाब बनाएगी और यह यात्रा राजनीति के चश्मे से देखने का विषय नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा, "आज यह नशे के खिलाफ मार्च है। हम इस समय फाजिल्का में शहीदों के स्मारक पर खड़े हैं। हमने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कुछ ऐसे परिवारों से मिले जो नशे की वजह से तबाह होने की कगार पर हैं और उनका दर्द समझा। उनसे बात करने के बाद हमने यह भी समझा कि नशे की समस्या समाज में कितनी गहराई तक जड़ जमा चुकी है। उन सभी ने अनुरोध किया कि नशे की इस समस्या को खत्म किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आज की जो यात्रा है, नशामुक्त पंजाब, नशे से हम दूर रहें और हम पंजाब को विकसित पंजाब बनाएं। पंजाब को हम विकसित पंजाब तब बना पाएंगे, जब हम स्वस्थ रहेंगे, नशे से दूर रहेंगे। हम पंजाब को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसके लिए यह यात्रा है। कुछ लोग इसको राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। यह यात्रा राजनीति के चश्मे से देखने का विषय नहीं है। नशा मुक्त पंजाब, विकसित पंजाब बनाने का संदेश है।"

नशे से पीड़ित परिवारों का दर्द साझा करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "ऐसे परिवार हैं जहां एक ही कमाने वाला बेटा था और तीन बेटियां थीं। वह एक बेटा नशे के कारण मर गया। कमाने वाला कोई नहीं बचा, और बेटियों की शादी भी करनी है। यह दर्द बहुत गहरा और गंभीर है। अगर आप इन लोगों का दर्द सुनेंगे, तो आपको एहसास होगा कि मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब में बनाई गई व्यवस्था नशे को खत्म करने के लिए नहीं बनाई गई थी, बल्कि इसने नशे को बढ़ावा दिया है। अगर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में नशा बेचा जा रहा है, तो कार्रवाई सूचना देने वाले के खिलाफ ही की गई।"

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का सिस्टम नशे को खत्म करने के बजाय उसे बढ़ावा दे रहा है। जो लोग नशे की जानकारी पुलिस को देते हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 2:58 PM IST

Tags

Next Story