बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का नया गाना 'क्यों मजा आ रहा है' रिलीज

बॉबी देओल की फिल्म बंदर का नया गाना क्यों मजा आ रहा है रिलीज
बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसमें बॉबी देओल एक टीवी स्टार की भूमिका में हैं। गुरुवार को फिल्म का नया गाना 'क्यों मजा आ रहा है' रिलीज किया गया।

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसमें बॉबी देओल एक टीवी स्टार की भूमिका में हैं। गुरुवार को फिल्म का नया गाना 'क्यों मजा आ रहा है' रिलीज किया गया।

बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मजेदार, थोड़ा शरारती… लेकिन बहुत ज्यादा आकर्षक। गाना 'क्यों मजा आ रहा है' अब रिलीज हो चुका है।"

गाने में बॉबी देओल और सपना पब्बी हैं। गाने में बॉबी देओल के किरदार का एक सॉफ्ट साइड देखने को मिल रहा है। रोमांटिक ट्रैक में फिल्म की इमोशनल दुनिया की झलक देखने को मिलती है। सॉफ्ट मेलोडी के पीछे रिश्तों की टूटन, मानसिक संघर्ष और भावनाओं को दिखाया गया है।

गाने को विशाल मिश्रा ने गाया और कंपोज किया है। इससे पहले वे 'बॉर्डर 2' का 'जाते हुए लम्हों' के अलावा ‘कैसे हुआ,' ‘तुम हो तो,' और ‘दीवानियत’ जैसे कई गाने गा चुके हैं।

इससे पहले फिल्म के मेकर्स टीजर रिलीज कर चुके हैं, जिसमें बॉबी का एक अलग अवतार देखने को मिला, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

यह फिल्म एक टीवी स्टार की कहानी है, जो दुष्कर्म के आरोपों और एक भ्रष्ट न्याय प्रणाली का सामना करता है।

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी चर्चित स्टोरीज पर काम कर चुके हैं।

'बंदर' का निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स ने किया है, जबकि फिल्म को जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 9:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story