एमपी पुलिस ने 1000 मोबाइल बरामद कर मालिकों तक पहुंचाए

एमपी पुलिस ने 1000 मोबाइल बरामद कर मालिकों तक पहुंचाए
मध्य प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों के 1000 से ज्यादा मोबाइल फोन धारक को खुश कर दिया है, क्योंकि गुम हुए अथवा चोरी गए मोबाइलों को बरामद कर मालिकों के सुपुर्द किया गया है।

भोपाल, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों के 1000 से ज्यादा मोबाइल फोन धारक को खुश कर दिया है, क्योंकि गुम हुए अथवा चोरी गए मोबाइलों को बरामद कर मालिकों के सुपुर्द किया गया है।

राज्य पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में 1021 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक है, नागरिकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल मालिकों ने अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर मध्‍य प्रदेश पुलिस का आभार माना है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले में ‘’तेरा तुझको अर्पण’’ अभियान के तहत ग्वालियर की साइबर सेल टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों एवं शहरों से 571 गुम मोबाइल फोन जब्‍त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपए है। साथ ही लावारिस मिले मोबाइलों को स्वयं साइबर सेल में जमा कराने वाले जागरूक नागरिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

इसी तरह सतना जिले में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन रिंगटोन 2.0” के तहत सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 155 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर जब्‍त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 29 लाख 31 हजार रुपए है। मोबाइल बरामद करने के मामले में गुना पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने तकनीकी दक्षता एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 64 गुम मोबाइल फोन जब्‍त कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए हैं। जब्‍त मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए है।

जबलपुर जिले में साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 106 गुम मोबाइल फोन (लगभग 18 लाख रुपए) जब्‍त किए गए। इसी तरह आगर मालवा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन रिंगटोन” के तहत 81 गुम मोबाइल फोन जब्‍त कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। इस दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड एवं यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story