देश की जनता को पीएम मोदी पर विश्वास, लेकिन विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा ओम प्रकाश राजभर

देश की जनता को पीएम मोदी पर विश्वास, लेकिन विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा ओम प्रकाश राजभर
समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अंबेडकरनगर, 14 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के बाद से विपक्ष घबराया हुआ है। बंगाल चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विपक्ष की छटपटाहट और बढ़ गई। चुनाव परिणाम के बाद से ही लोगों में बेचैनी बढ़ गई है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है। देश की जनता पीएम मोदी पर विश्वास कर रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो काम हो रहा है, विपक्ष को ये बातें पसंद नहीं आ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष चाहता है कि प्रदेश में गुंडागर्दी हो, तानाशाही हो, दंगा-फसाद हो, लेकिन यूपी में एनडीए गठबंधन और योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि अमन-चैन रहे, भाईचारा रहे। सब लोग खुशहाल रहें, प्रदेश का विकास हो।

मंत्री ओम प्रकाश ने राजकुमार भाटी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम उनके बयान की निंदा करते हैं। इस तरह का बयान देना समाज में वैमनस्यता पैदा करने के बराबर है। एक तरफ उनके नेता की ओर से कहा जा रहा है कि ब्राह्मण, राजपूत हमको वोट दें। वहीं दूसरी ओर जिस तरह की भाषा वह ब्राह्मणों के खिलाफ बोल रहे हैं, उसकी निंदा की जानी चाहिए।

पश्चिम एशिया में बने हालात पर राजभर ने कहा कि कोई कमी नहीं आई है, लेकिन सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी चुनौती एशिया में चल रहे युद्ध हैं।

उन्होंने पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी निर्देशों पर कहा कि हम पहले से ही केवल एक एस्कॉर्ट वाहन के साथ चलते हैं। हम ज्यादा तामझाम के साथ सफर नहीं करते। इसके अलावा, हम अपने ही वाहन से चलते हैं, जो सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story