- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- देशहित, स्वास्थ्य संरक्षण और...
अपील: देशहित, स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरण बचाने साइकिल उपयोग बढ़ाने का महंत अनिकेतशास्त्री महाराज का आह्वान

Nashik News. देशहित, स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए महंत अनिकेतशास्त्री महाराज ने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल का अधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्षम भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए।
हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से निरोगी और सक्षम भारत बनाने के लिए जनजागरण का आह्वान किया था। साथ ही पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों के बढ़ते उपयोग को कम करने की आवश्यकता भी व्यक्त की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि “तेल ईंधन की बचत भी एक प्रकार की देशसेवा है।
यह भी पढ़े -फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने बनाई जाएगी नीति, मंत्री शेलार ने अध्ययन समिति गठित करने दिए निर्देश
प्रधानमंत्री के इसी प्रेरणादायी संदेश को आगे बढ़ाते हुए धर्म, अध्यात्म और समाज प्रबोधन के क्षेत्र में सक्रिय महंत अनिकेतशास्त्री महाराज ने नागरिकों से साइकिल उपयोग बढ़ाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
महंत अनिकेतशास्त्री महाराज के इस सकारात्मक संदेश का विभिन्न स्तरों पर स्वागत किया जा रहा है। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों में साइकिल उपयोग को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े -भोंदूबाबा अशोक खरात प्रकरण मामले में रूपाली चाकणकर आखिरकार नाशिक एसआईटी के सामने हुईं पेश
महंत अनिकेतशास्त्री महाराज ने नागरिकों को संदेश देते हुए कहा, “स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पर्यावरण बचाएं और देशहित में साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करें।”
Created On :   14 May 2026 10:33 PM IST












