भीषण हादसा: कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 9 की दर्दनाक मौत, मृतकों में छह बच्चे शामिल

कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 9 की दर्दनाक मौत, मृतकों में छह बच्चे शामिल
  • कोचिंग के कार्यक्रम से लौटते समय भीषण हादसा
  • अब सरकार राज्यभर में कराएगी सेफ्टी ऑडिट

Nashik News. जिले के दिंडोरी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। शिवाजीनगर में एक निजी कोचिंग के समारोह से लौट रहे इंदोरे गांव के प्रगतिशील किसान दरगुडे परिवार की कार एक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले कुएं में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच थी। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज किया है। स्थानीय नागरिकों की मदद से वाहन और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। शनिवार को सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

अब सरकार राज्यभर में कराएगी सेफ्टी ऑडिट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक जताते हुए प्रदेशभर के सार्वजनिक स्थानों पर स्थित कुओं के सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता का एलान किया है।

मृतकों के नाम

सुनील दत्तु दरगुडे (32), रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), औरमाधुरी अनिल दरगुडे (13)।

Created On :   5 April 2026 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story