लकड़ी की फैक्ट्री में आग ही आग: महाराष्ट्र में नासिक जिले के येओला शहर में कल देर रात एक लकड़ी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने का काम जारी

महाराष्ट्र में नासिक जिले के येओला शहर में कल देर रात एक लकड़ी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने का काम जारी
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नासिक। महाराष्ट्र में नासिक जिले के येओला शहर में कल देर रात एक लकड़ी की फैक्ट्री में आग लग गई। गनीमत ये रही कि कोई जान माल की हानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूरों को फैक्ट्री से बचा लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Created On :   27 Feb 2026 9:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story