बीपीएसएससी भर्ती 2026 वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर आवेदन जारी, 16 अगस्त तक अवसर

बीपीएसएससी भर्ती 2026 वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर आवेदन जारी, 16 अगस्त तक अवसर
सराकरी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के कुल 16 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सराकरी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के कुल 16 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

बीपीएसएससी की ओर से वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस पोस्ट में नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 1 अगस्त 2025 तक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी एवं जन्तु विज्ञान विषयों में से कम से कम एक विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पे लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

फॉर्म भरते समय सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही उम्मीदवारों के आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Aug 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story