Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Aug 2025 1:06 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पर्यटन विभाग को लेकर दिया बयान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पर्यटन विभाग द्वारा मसूरी में पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए जाने पर कहा, "रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सभी पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए है। मैं बार-बार यह कहता रहा हूं कि हमारे लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसे ध्यान में रखते हुए सभी तरह के प्रावधान और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।'
- 1 Aug 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 01-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 31 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 1 Aug 2025 12:55 PM IST
उपराष्ट्रपति सचुनाव के लिए अधिसूचना जारी
उपराष्ट्रपति सचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। 21 अगस्त तक ही होगी नामांकन प्रक्रिया, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा।
- 1 Aug 2025 12:50 PM IST
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नया खेल मंत्री चुने जाने पर दिया बयान
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "उन्हें(माणिकराव कोकाटे) कैबिनेट से बरखास्त करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने(भाजपा) उन्हें कृषि मंत्रालय से खेल मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया और वे जनता को क्या संदेश दे रहे हैं कि देखो हमने संज्ञान लिया। लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया, यह बहुत शर्मनाक है। इससे पता चलता है कि वे जवाबदेह नहीं है।"
- 1 Aug 2025 12:45 PM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में जारी SIR पर दी प्रतिक्रिया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में जारी SIR पर कहा, "हमारे पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप कहीं भी हों, भले ही आप सेवानिवृत्त हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।"
- 1 Aug 2025 12:25 PM IST
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में केरल की दो ननों की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में केरल की दो ननों की गिरफ्तारी पर कहा, "इसका वोटों से कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल आए थे और हमने उनके (दो ननों) साथ उनकी मुलाकात कराई थी। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि क्या ऐसा करके वे अदालत पर दबाव बनाना चाहते हैं? यह ऐसा मामला है जिस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है, जमानत मिलेगी या नहीं, यह अदालत तय करेगी।"
- 1 Aug 2025 12:15 PM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राजनीति को लेकर दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "2008 का षड्यंत्र सभी के सामने खुल चुका है। उस समय की सरकार ने वोट की राजनीति के लिए 'हिंदू टेरर' और 'भगवा आतंकवाद' जैसे शब्दों को तैयार किया था। उस समय पूरी दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर आतंकवादी घटनाएं हो रही थीं, 'इस्लामिक आतंकवाद' दुनिया भर में चर्चा का विषय था। उन्हें(तत्कालीन सरकार) वोट देने वाले लोगों में नाराजगी पैदा ना हो और उन्हें ये लगे कि हम संतुलन रखते हैं इसलिए 'हिंदू आतंकवाद' की धारणा तैयार की गई और लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बहुत जद्दोजहद करने के बावजूद कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया। परत-दर-परत यह षड्यंत्र बाहर आ रहा है।"
- 1 Aug 2025 11:59 AM IST
बारिश से हुए जलभराव में फंसी राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार
बारिश से हुए जलभराव में फंसी राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार
- 1 Aug 2025 11:48 AM IST
अमेरिका की ओर से लगाया गया टैरिफ अस्थायी: ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते
अमेरिका की ओर से लगाया गया टैरिफ अस्थायी: ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते
- 1 Aug 2025 11:38 AM IST
सोने का भाव कम हुआ
सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है।
Created On :   1 Aug 2025 8:03 AM IST