Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Aug 2025 2:45 PM IST
दोस्त के हत्यारे को अपर सत्र अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से किया दंडित
घर में फोन कॉल से बात करने की रंजिश पर अपने ही मित्र को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार देने वाले हत्यारे को मैहर की अपर सत्र अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।
- 1 Aug 2025 2:35 PM IST
युवक की पिटाई कर वीडियो किया वायरल, अपराध दर्ज
सोशल मीडिया पर गाली-गलौज से भडक़े आधा दर्जन युवकों ने एक लडक़े के साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके सामने आने पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
- 1 Aug 2025 2:25 PM IST
मंदिर के लिए निकली बुजुर्ग महिला की 5 दिन बाद खेत में मिली लाश
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करही-कोठार से 5 दिन पहले लापता हुई बुजुर्ग महिला की क्षत-विक्षत लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
- 1 Aug 2025 2:15 PM IST
कैथा में अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कैथा गांव में अज्ञात 30 वर्षीय युवक की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, तो वहीं उसकी हत्या का संदेह भी जताया जा रहा है।
- 1 Aug 2025 2:05 PM IST
रामनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को बनाया बंदी
रामनगर पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, उसके कब्जे से एक गाड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए युवक की तलाश एक अन्य मामले में भी चल रही थी।
- 1 Aug 2025 1:55 PM IST
कपड़ा व्यापारी की दुकान में 3 साल से कर्मचारी ही कर रहे थे चोरी
मैहर कस्बे में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें कपड़ा व्यापारी को उसके पुराने और वर्तमान कर्मचारी तीन साल से चपत लगा रहे थे, जिसका खुलासा होने पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश चल रही है।
- 1 Aug 2025 1:45 PM IST
जिले के 214 में से 88 गांव राजस्व नक्शा विहीन हैं
जिले के 214 में से 88 गांव राजस्व नक्शा विहीन हैं। विधायक विक्रम सिंह के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि 126 ग्रामों के नक्शे डिजिटाइज्ड कर भू-अभिलेख पोर्टल में अपलोड किए जा रहे हैं।
- 1 Aug 2025 1:35 PM IST
बिना मुआवजा रेल दोहरीकरण के लिए राजी नहीं हैं किसान
रीवा-सतना रेल मार्ग के दोहरीकरण का काम शुरु कराने के लिए बुधवार को मौके पर पहुंची रेलवे की इंजीनियरिंग टीम को एक बार फिर से किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अंतत: टीम बैकफुट पर आ गई।
- 1 Aug 2025 1:25 PM IST
संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के लिए मिली 39.74 करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
मैहर में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 39.74 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के प्रारंभ की संभावित तिथि एक अक्टूबर है। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रश्न के उत्तर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
- 1 Aug 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 01-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 30 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में कोई बदलाव नहीं था।
Created On :   1 Aug 2025 8:03 AM IST