Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
01 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 2 July 2025 12:50 AM IST

    रवींद्र चव्हाण चुने गए महाराष्ट्र बीजेपी के नए अध्यक्ष

    रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र बीजेपी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण को भाजपा का महाराष्ट्र अध्यक्ष चुना गया। रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव जीतेगी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

  • 2 July 2025 12:27 AM IST

    सीनेट में पास हुआ ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' सीनेट में पास हो गया है। अब इस बिल को हाउस ऑफ रिप्रेंजेंटेटिव में भेजा जाएगा। यही वही बिल है जिसकी वजह से ट्रंप और एक समय उनके करीबी रहे उद्योगपति एलन मस्क के बीच विवाद हुआ था।

  • 2 July 2025 12:15 AM IST

    कोलकाता लॉ कॉलेज मामला : अलीपुर कोर्ट ने मनोजीत मिश्रा समेत तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

    कोलकाता लॉ कॉलेज कथित सामूहिक बलात्कार मामला | अलीपुर कोर्ट ने तीन मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, और सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को 4 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

  • 1 July 2025 11:50 PM IST

    देश को विश्व के स्पोर्ट्स सेक्टर मे अग्रिम बनाने की दिशा मे गुजरात अपना श्रेष्ठ योगदान देगा - गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे आज केंद्रीय केबिनेट ने 'खेलो भारत नीति 2025' को मंजूरी दी है। भारत को स्पोर्ट्स सेक्टर में विश्व के टॉप-5 देशों में रखने के लक्ष्य के साथ इस नीति के तहत देश में खेलकूद को जन अभियान बनाने की दिशा में काम होगा। साथ ही, ओलंपिक 2036 को ध्यान में रखकर वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की स्ट्रैटेजी भी तैयार की जाएगी। आज गुजरात में मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित हो रहा है और राज्य ओलंपिक 2036 की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, तब मुझे पूर्ण विश्वास है की 'खेलों भारत नीति 2025' गुजरात के यह प्रयासों को नया बल देगी, और देश को विश्व के स्पोर्ट्स सेक्टर मे अग्रिम बनाने की दिशा मे गुजरात अपना श्रेष्ठ योगदान देगा। इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार।"

  • 1 July 2025 11:30 PM IST

    बंगाल में टीएमसी प्रायोजित बलात्कार की घटनाएं हो रहीं

    केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कोर्ट से पुलिस हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया। बंगाल में टीएमसी प्रायोजित बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए और अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्य आरोपी मनोजीत के खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। अगर आप ऐसे व्यक्ति को कैजुअल स्टाफ के तौर पर कॉलेज में प्रवेश करा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप ऐसी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। इसलिए मुख्य आरोपी, दो अन्य आरोपी और गार्ड यानी इन चारों के अलावा इस कॉलेज की गवर्निंग बॉडी, जिसके फैसले पर मनोजीत को कॉलेज का कैजुअल स्टाफ बनाया गया था, उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए और उन्हें भी हिरासत में लेना चाहिए।"

  • 1 July 2025 11:11 PM IST

    BJP से तंग आ चुके गुजरात के लोग - केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की और भाजपा को हराया, उससे गुजरात का मूड पता चलता है कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं, नाराज़ हैं और बदलाव चाहते हैं। गुजरात बदलाव चाहता है। भाजपा ने 30 साल यहां राज किया क्योंकि कोई विकल्प नहीं था, कांग्रेस भाजपा की गोद में बैठी थी। अब लोगों को एक अच्छा, ईमानदार, देशभक्त विकल्प मिला है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।"

  • 1 July 2025 10:56 PM IST

    के. रामचंद्रन RBI के कार्यकारी निदेशक नियुक्त

    केशवन रामचंद्रन को 01 जुलाई 2025 से RBI का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।

  • 1 July 2025 10:42 PM IST

    उत्तराखंड में फंसे महाराष्ट्र के सभी लोग सुरक्षित - डिप्टी सीएम शिंदे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण फंसे हुए पर्यटकों पर कहा, "हमारे पर्यटन मंत्री ने वहां के मंत्री से बात की है, मैंने भी CMO के विशेष सचिव से बात की है। हमने फंसे हुए लोगों से भी बात की है, वे अब सुरक्षित हैं। वहां की सरकार और प्रशासन उनके साथ है और उन्हें सुरक्षित यहां तक ​​लाएंगे। जरूरत पड़ने पर हमारे अधिकारी भी वहां जा रहे हैं।"

  • 1 July 2025 10:18 PM IST

    बारिश के कारण उत्तराखंड में फंसे 550 टूरिस्ट

    महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में फंसे पर्यटकों पर कहा, "प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 550 लोग फंसे हुए हैं। मैंने खुद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से बात की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF की टीमें वहां भेज दी हैं। आज शाम तक रास्ता खोल दिया जाएगा और कल सुबह तक फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके मूल स्थानों पर भेज दिया जाएगा, ऐसी उत्तराखंड सरकार की योजना है। हमारा राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ इस बारे में जानकारी ले रहा है कि उनमें से कितने महाराष्ट्र से हैं। जल्द ही आधिकारिक जानकारी आएगी..."

  • 1 July 2025 10:07 PM IST

    'सब्सिडी हटी तो लौटना पड़ेगा अफ्रीका', ट्रंप का मस्क पर तंज

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक एलन ट्रंप के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर मस्क को मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाए, तो उनको अपनी दुकान (कंपनी) बंद करके दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ेगा। 

Created On :   1 July 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story