Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
01 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 1 July 2025 9:32 PM IST

    भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव को बताया झूठा

    भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "तेजस्वी यादव का एक ही गुण है कि वे लालू यादव के बेटे हैं और दूसरा गुण है झूठ बोलना। जिस तरह से वे संविधान का मजाक उड़ाते हैं, जिस तरह से गांधी मैदान में कहते हैं कि संसद में पास हुए कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे, क्या उनमें ऐसा करने की हिम्मत है? उनकी खुद की उपलब्धि क्या रही है? जब वे डेढ़ साल तक उपमुख्यमंत्री थे, तो एक पैसे का भी काम न ग्रामीण विकास विभाग में हुआ, न नगर विकास विभाग में, न स्वास्थ्य विभाग में... NDA सरकार ने जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया है।"

  • 1 July 2025 8:51 PM IST

    ममता बनर्जी की पुलिस बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली है - सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "ममता पुलिस बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली पुलिस है, किसी को उन पर भरोसा नहीं है। कोलकाता उच्च न्यायालय ने हमारे युवा मोर्चा के आवेदन को मंजूरी दे दी है, कल शाम को कस्बा में युवा मोर्चा की एक बड़ी रैली होगी। किसी को भी कोलकाता पुलिस पर भरोसा नहीं है।"

  • 1 July 2025 8:30 PM IST

    दूसरा स्पिनर बन सकता है प्लेइंग इलेवन का हिस्सा - कप्तान शुभमन गिल

    भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "पिछले टेस्ट मैच में हमें महसूस हुआ कि अगर हमारे पास दूसरा स्पिनर होता तो पांचवें दिन हमारे पास एक अवसर बन सकता था। पिछले मैच को देखकर मुझे लगा कि अगर पिछले मैच जैसी पिच रहने वाली है तो दूसरा स्पिनर बुरा विकल्प नहीं है।"

  • 1 July 2025 8:02 PM IST

    आपराधिक न्याय प्रणाली को बदलने वाले हैं तीनों आपराधिक कानून - गृह मंत्री अमित शाह

    तीन नए आपराधिक कानूनों के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एक तरह से ये तीनों कानून आने वाले दिनों में आपराधिक न्याय प्रणाली को बदलने वाले हैं। हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली के सामने सबसे बड़ा मुद्दा न्याय प्राप्त करने के लिए समयसीमा का अभाव था। मैं भारत के सभी नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि इस प्रणाली के पूर्ण कार्यान्वयन में अधिकतम तीन साल लगेंगे। लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इसके बाद देश के किसी भी कोने में FIR दर्ज करें, आपको 3 साल के भीतर न्याय मिलेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा।"

  • 1 July 2025 7:49 PM IST

    तुर्किये में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छपने पर मचा बवाल

    तुर्किये में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छपने पर बवाल मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेमैन मैगजीन में यह कार्टून 26 जून को छपा था, जिसमें पैगंबर मोहम्मद और पैगंबर मूसा की तरह दिख रहे दो शख्सों को आसमान से गिरती मिसाइलों के बीच हवा में हाथ मिलाते दिखाया गया था। कार्टून के सामने आने के बाद पूरे तुर्किये में लोगों का गुस्सा भड़क गया।

  • 1 July 2025 6:26 PM IST

    इस देश में सभी संप्रदाय के लोगों को रहने का अधिकार है मनोज झा

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजद ‘समाजवादी’ नहीं, बल्कि ‘नमाजवादी’ पार्टी है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस देश में मंदिर में पूजा करने वालों से लेकर मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले और चर्च में जाने वाले सभी संप्रदाय के लोगों को रहने का अधिकार है। इसके अलावा, जो लोग इन तीनों में से किसी को भी नहीं मानते हैं, उन्हें भी इस देश में रहने का अधिकार है। किसी को इससे आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

  • 1 July 2025 6:16 PM IST

    हेमंत खडेलवाल बने मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष

    बैतूल से बीजेपी विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। 

  • 1 July 2025 6:00 PM IST

    इस देश में सभी संप्रदाय के लोगों को रहने का अधिकार है मनोज झा

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजद ‘समाजवादी’ नहीं, बल्कि ‘नमाजवादी’ पार्टी है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस देश में मंदिर में पूजा करने वालों से लेकर मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले और चर्च में जाने वाले सभी संप्रदाय के लोगों को रहने का अधिकार है। इसके अलावा, जो लोग इन तीनों में से किसी को भी नहीं मानते हैं, उन्हें भी इस देश में रहने का अधिकार है। किसी को इससे आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

  • 1 July 2025 5:56 PM IST

    दिल्ली ग्रामीण विकास कमेटी की बैठक का भाजपा ने किया बहिष्कार, संजय जायसवाल ने उठाए बड़े सवाल

    संसद में मंगलवार को ग्रामीण विकास से संबंधित स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया। भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि समिति को एनजीओ और अन्य आमंत्रित व्यक्तियों की सूची पहले से नहीं दी गई थी।

  • 1 July 2025 5:50 PM IST

    आयुष प्रणालियांं विश्व समुदाय को भारत का अनमोल उपहार राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय हमारी समृद्ध प्राचीन परंपराओं का एक प्रभावशाली आधुनिक केंद्र है। इसका उद्घाटन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के विकास में एक उपलब्धि है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालय में विकसित उन्नत सुविधाएं अब बड़ी संख्या में लोगों को उपलब्ध हैं। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 100 आयुष कॉलेज भी इसकी उत्कृष्टता का लाभ उठा रहे हैं।

Created On :   1 July 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story