Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
01 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 2 May 2025 12:53 AM IST

    IPL 2025 के 51वें मुकाबले में होगी SRH और GT की टक्कर

    आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने वाला है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। 

  • 2 May 2025 12:28 AM IST

    बांग्लादेश अवमानना के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कारण बताओ नोटिस

    बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग की प्रतिबंधित छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) के नेता शकील आलम बुलबुल को अदालत की कथित अवमानना ​​के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आईसीटी अभियोजक गाजी एमएच तमीम ने दोनों व्यक्तियों को 15 मई तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।

  • 1 May 2025 11:59 PM IST

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने उठाए कड़े कदम

    हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर की गई अकारण गोलीबारी के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष कदम उठाए गए हैं। इन उपायों का उद्देश्य राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में निगरानी कर रहे हैं। वे एसीपी और एसएचओ स्तर के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षाकर्मियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़े और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

  • 1 May 2025 11:39 PM IST

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बात हुई। इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हमले में निर्दोष नागरिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस बात की जानकारी देश के रक्षा मंत्री के कार्यालय की ओर से दी गई है।

    अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अमेरिकी सरकार के मजबूत समर्थन को दोहराया। 

  • 1 May 2025 11:07 PM IST

    IPL 2025 - MI ने 100 रनों से दर्ज की जीत

    आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थे। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर गुरुवार को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से जीत हासिल की। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का टारगेट खड़ा किया था। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम महज 117 रनों पर ढ़ेर हो गई। मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। उन्होंने राजस्थान की पूरी टीम को इतने छोटे स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

  • 1 May 2025 10:49 PM IST

    RR हार लगभग तय

    आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस के दिए 218 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब दिखाई दे रही है। टीम ने 12 ओवर में 91 रनों के स्कोर पर ही अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स की हार लगभग तय है। 

  • 1 May 2025 10:11 PM IST

    IPL 2025 - पॉवर प्ले में RR ने गंवाया 5 विकेट

    आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 218 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट खड़ा किया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर लक्ष्य का पीछा करने के लिए घरेलू टीम मैदान पर उतर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स की पारी में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम ने केवल 62 रनों के स्कोर पर अपने 5 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। इन 6 ओवरों में टीम ने यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग और सिमरन हेटमायर का विकेट गंवा दिया है। 

  • 1 May 2025 9:53 PM IST

    राजस्थान को लगा दूसरा झटका, यशस्वी जायसवाल हुए आउट

    राजस्थान के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जिसमें उनके दो छक्के शामिल थे। एमआई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ वह अच्छी बैटिंग कर रहे थे। लेकिन बोल्ट की सीधी बॉल को जायसवाल पढ़ नहीं पाए और आउट हो गए। 

  • 1 May 2025 9:41 PM IST

    वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

    मुंबई के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी केवल 2 गेंद खेलकर आउट हो गए हैं। गेंदबाज दीपक चहर ने उन्होंने सिल्वर डक पर आउट किया है। 

  • 1 May 2025 9:36 PM IST

    दूसरी पारी की हुई शुरुआत, राजस्थान बैटिंग करने आई

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रनों का पीछा करने मैदान पर उतर गई है। पीछे मैच में जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बैटिंग करने मैदान पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 217 रनों का लक्ष्य दिया है। ऐसे में अब राजस्थान को जीत के लिए 218 रन बनाने होंगे। 

Created On :   1 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story