Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 May 2025 4:33 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने छह कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छह कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता का दावा है कि वे भारतीय हैं। उनके पास भारतीय नागरिकता को प्रमाणित करने वाले कई दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड शामिल है।
- 2 May 2025 4:25 PM IST
सोनिया गांधी ने गिरिजा व्यास के निधन पर जताया शोक, बताया 'अपूरणीय क्षति'
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गिरिजा व्यास के परिजनों को पत्र लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उनकी सेवाओं को याद किया।
- 2 May 2025 3:50 PM IST
रुपया में मामूली गिरावट
भारतीय रुपया में शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 84.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 84.02 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बुधवार की सुबह रुपया 85.15 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 84.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 2 May 2025 3:40 PM IST
सेंसेक्स में 259 अंकों की तेजी
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (02 मई 2025, शुक्रवार) मामूलीबढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 259.75 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत बढ़कर 80,501.99 के स्तर पर बंद हुआ।
- 2 May 2025 3:30 PM IST
निफ्टी 24340 के पार बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (02 मई 2025, शुक्रवार) मामूलीबढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 12.50 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,346.70 के स्तर पर बंद हुआ।
- 2 May 2025 3:21 PM IST
सोने की चमक कम हुई
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 2 May 2025 3:10 PM IST
चांदी की कीमत घटी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। बात करें चांदी की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले 1900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है। इसी के साथ अधिकांश शहरों में आज सिल्वर का रेट 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
- 2 May 2025 2:55 PM IST
Chhindwara News: डॉक्टरों की टीम से कराया पीएम, डीएनए टेस्ट के लिए हड्डी जब्त
देहात थाना क्षेत्र के बारंगाखुर्द से लापता एक बच्चे का शव बुधवार मिट्टी के ढेर में संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस ने गुरुवार को डॉक्टरों की टीम से मृतक का पीएम कराया।
- 2 May 2025 2:45 PM IST
Chhindwara News: 98 पर ठोंका जुर्माना फिर भी कानफोडू साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ रहे बुलेट सवार
कानफोडू साइलेंसर लगाकर शहर की सडक़ों पर फर्राटा भर रहे बुलेट सवारों को दूसरे राहगीरों को होने वाली दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है।
- 2 May 2025 2:35 PM IST
Satna News: 2 सगे भाइयों समेत 3 हमलावरों को उम्रकैद
हत्या की कोशिश के आरोप में दोष सिद्ध पाए जाने पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश विकास भटेले की कोर्ट ने 2 सगे भाइयों मुन्नीलाल उर्फ रोहित पांडेय और राजकिशोर उर्फ राजू पांडेय के अलावा एक अन्य शिवम पांडेय सभी निवासी आकाश गंगा नगर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Created On :   2 May 2025 8:00 AM IST