Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Nov 2025 2:29 PM IST
वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को दिए डबल झटके, मार्श के बाद ओवेन को पवेलियन भेजा
वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद दो झटके दिए हैं। कप्तान मिचेल मार्श को आउट करने के बाद उन्होंने अगले बॉल पर मिचेल ओवेन को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
- 2 Nov 2025 2:27 PM IST
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान मार्श को पवेलियन भेजा
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिर गया है। वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान मिचेल मार्श को पवेलियन रवाना कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73/3 है।
- 2 Nov 2025 2:25 PM IST
टिम डेविड ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, आस्ट्रेलिया 8 ओवर में 72/2
होबार्ड टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। 14 रन पर दो विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को टिम डेविड और मिचेल मार्श की जोड़ी ने संभाल लिया है। टिम डेविड तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह केवल 24 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 2 Nov 2025 2:19 PM IST
7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/2
होबार्ट टी20 में शुरूआती दो झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने अच्छा स्कोर बना लिया है। टीम का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन हो गया है। कप्तान मिशेल मार्श 10 और टीम डेविड 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 2:00 PM IST
अर्शदीप ने भारत को फिर दिलाई सफलता, जोश इंगलिस 1 रन बनाकर आउट
अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में जोश इंगलिस को आउट कर दिया है। उनका यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 14 रन है। कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 1:51 PM IST
भारत को बड़ी सफलता, अर्शदीप ने हेड को पवेलियन भेजा
तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही टीम इंडिया को पहले ही ओवर में विकेट मिला है। हर्षित राणा की जगह खेल रहे अर्शदीप सिंह ने ट्रैविस हेड को 6 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। मिचेल मार्श और जोश इंगलिस क्रीज पर हैं।
- 2 Nov 2025 1:48 PM IST
भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को शामिल किया गया है।
- 2 Nov 2025 1:29 PM IST
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरूआत 1.45 पर होगी। 1.15 पर टॉस हुआ जिसे भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- 2 Nov 2025 11:53 AM IST
महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र के पुणे में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ृहादसा बंड गार्डन इलाके में स्थित मेट्रो स्टेशन के पिलर से कार के टकराने के कारण हुआ। कोरेगांव पार्क पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
- 2 Nov 2025 11:38 AM IST
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मोकामा विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है आचार संहिता का कड़ाई से पालन
मोकामा में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी पटना में प्रेस वार्ता के दौरान जिला दंडाधिकारी (डीएम) डॉ. थियागराजन एसएम ने बताया, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई इस घटना को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने कई सख्त कदम उठाए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
Created On :   2 Nov 2025 8:00 AM IST












