Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 04 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
04 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 4 July 2025 5:25 PM IST

    कर्नाटक हाईकोर्ट से डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार को बड़ी राहत

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने आज शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए डिप्टी सीएम के खिलाफ प्रदेश की बीजेपी यूनिट की ओर से लगाए गए "भ्रष्टाचार दर कार्ड" विज्ञापनों को लेकर दायर आपराधिक मानहानि केस में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है

  • 4 July 2025 5:10 PM IST

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद को "विवादित संरचना" घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

    सीपीआई सांसद डी. राजा ने कहा यह एक सकारात्मक फैसला है क्योंकि राजनीतिक दल के रूप में हम कह रहे हैं कि पूजा स्थल अधिनियम 1991 को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए, इसे बरकरार रखा जाना चाहिए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जो रुख अपनाया है, मुझे लगता है कि वह सकारात्मक है।

  • 4 July 2025 5:01 PM IST

    शाही ईदगाह मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष को झटका

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद केस में मंदिर पक्ष की वह अर्जी खारिज कर दी है जिसमें भविष्य की सभी कार्यवाहियों में 'ईदगाह मस्जिद' को 'विवादित संरचना' के रूप में संदर्भित करने की मांग की गई थी।

  • 4 July 2025 4:55 PM IST

    स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 128वीं जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

    स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 128वीं जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं अल्लूरी सीताराम राजू जी की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिनका साहस एवं बलिदान और भारत का स्वाभिमान और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना की पहचान बन गया है। अल्लूरी सीताराम जी के रूप में आंध्र प्रदेश ने भारत का ऐसा महान इंसान दिया जिनकी इतिहास के किताबों के पन्नों में और राष्ट्रीय चेतना और नेशनल कॉन्फ्रेंस में आवाज़ गूंजती है।"

  • 4 July 2025 4:43 PM IST

    कर्णप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग के बीच भूस्खलन होने पर NHIDCL के परियोजना प्रबंधक अंकित सिंह राणा ने दी जानकारी

    कर्णप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग के बीच भूस्खलन होने पर NHIDCL के परियोजना प्रबंधक अंकित सिंह राणा ने कहा, "3 तारीख की देर रात करीब 3-4 बजे यहां पर भूस्खलन हुआ था यहां पर ऊपर से पानी आता है इसलिए यहां पर सीपेज की स्थिति है पिछले साल भी हुआ था तब हमने इसे पूरा बहाल किया था जिससे यहां पर काफी अच्छा यातयात चल रहा था लेकिन ये अचानक भूस्खलन जो हुआ है जिसके बाद हमने अपनी मशीनें यहां तैनात कीं। मलबा साफ करके हमने इसे सुचारू रूप से खोल दिया था, यातयात चल रहा है और साथ-साथ हम मलबे को हटा भी रहे हैं। जल्द-जल्द इसे हम पूरी तरह खोल देंगे।"

  • 4 July 2025 4:33 PM IST

    शाही ईदगाह मस्जिद को "विवादित संरचना" घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज करने पर डी. राजा ने दी प्रतिक्रिया

    CPI सांसद डी. राजा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद को "विवादित संरचना" घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज करने पर कहा, "यह एक सकारात्मक फैसला है क्योंकि राजनीतिक दल के रूप में हम कह रहे हैं कि पूजा स्थल अधिनियम 1991 को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए, इसे बरकरार रखा जाना चाहिए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जो रुख अपनाया है, मुझे लगता है कि वह सकारात्मक है।"

  • 4 July 2025 4:18 PM IST

    दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने मानसून को लेकर दी प्रतिक्रिया

    दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "मानसून का दिल्ली में स्वागत है। मानसून के लिए कहा जाता है कि दिल्ली में बारिश ना आए तो ही अच्छा है। लेकिन हम मानसून का स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि बारिश आए और जोर से बरसे। हम भी दिखाएंगे कि पिछले 4 महीनों में हमने ड्रेन का काम किया है, मिंटो ब्रिज पर काम किया है, ITO पर काम किया है जलभराव क्षेत्रों में काम किया है। कुछ जगहों पर काम खत्म होने में 1 से 1.5 साल लगेगा, कुछ जगहों पर 4 से 6 महीनों में काम खत्म होगा हालांकि हमने बहुत सारी जगहों पर काम खत्म कर लिया है। यह काम जारी रहेगा। अगली बारिश में आपको दिल्ली और अच्छी दिखाई दोगी हालांकि मिंटो ब्रिज में जैसे पानी भर जाता था, बसें डूब जाती थीं या ITO पर भी जलभराव दिखाई देता था वह अब दिखाई नहीं देगा। दिल्ली के कई इलाकों को हमने साफ कर लिया है।"

  • 4 July 2025 4:02 PM IST

    एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष की तरफ से लिखी हुई चिट्ठी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई सामने

    केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने AIMIM के बिहार अध्यक्ष द्वारा AIMIM को महागठबंधन में शामिल करने के लिए राजद प्रमुख को पत्र लिखने पर कहा, "पता नहीं चिट्ठी लिखी गई है या लिखवाई गई है। जिस मुस्लिम वोट पर राजद और उसके नेता अपना अधिपत्य मानते हैं, वह पहले से ही बिखर रहा है। अगर पिछले विधानसभा चुनाव में बिखराव नहीं होता तो ओवैसी जी की पार्टी के विधायक कैसे जीतते। जिस MY(मुस्लिम-यादव) समीकरण के सहारे राजद सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा देकर आगे बढ़ रहा था, आज उसी समुदाय के लोगों को यह एहसास हो रहा है कि उन्हें महज वोट बैंक बनाया जा रहा है। अब वे खुद को इस्तेमाल नहीं होने देना चाहते।"

  • 4 July 2025 3:50 PM IST

    शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार में हॉकी एशिया कप को लेकर दी प्रतिक्रिया

    शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "बिहार में हॉकी एशिया कप होने जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम को NOC दे दी है। अगर कोई इस पर आपत्ति नहीं करता है, तो BCCI जल्द ही पाकिस्तान को क्रिकेट एशिया कप में भाग लेने की अनुमति भी दे देगा। अब, जब हम एक देश की आतंकी विचारधारा से लड़ रहे हैं, तो केंद्र सरकार चाहती है कि हमारे खिलाड़ी हमारे देश में उसी पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी और UAE में क्रिकेट खेलें।"

  • 4 July 2025 3:38 PM IST

    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने बिहार के सर्वे पर दी प्रतिक्रिया

    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा, "हमने बिहार में एक सर्वे किया और चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए। बिहार और आधुनिक भारत में आज भी महिलाएं और बेटियां माहवारी में कपड़ा इस्तेमाल कर रही हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही हैं। महिला कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी ली है कि हम बिहार की अपनी इन मां, बहन, बेटियों को जो महंगाई, गरीबी की वजह से पैड इस्तेमाल नहीं कर रही हैं कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें फ्री सेनेटरी वेंडिंग मशीन देंगे। आज मैं खुशी से कहती हूं कि यह पैड बिहार की महिलाएं ही तैयार कर रही हैं जिससे उन्हें काम भी मिल रहा है। हमारी बिहार की 1 लाख बहनों को अगले दो दिन में हम पैड का फ्री वितरण करके कपड़ा मुक्त करने जा रहे हैं।"

Created On :   4 July 2025 7:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story