Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
05 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 5 May 2025 11:28 AM IST

    हरियाणा-पंजाब जल मुद्दे को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान ने दी प्रतिक्रिया

    हरियाणा-पंजाब जल मुद्दे पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,"पानी का कोई विवाद नहीं है कानूनी तौर पर यह पंजाब के पक्ष में है। हमने जितना पानी उनको 1 साल के लिए दिया था वो वही पानी 10 महीने में उपयोग कर दो महीने का पानी फालतू और मांग रहे हैं। पंजाब का पानी हम खुद भी इस्तेमाल कर रहे हैं हमारे पास फालतू पानी नहीं है।"

  • 5 May 2025 11:17 AM IST

    टिहरी जिले के कैम्प्टी एरिया में कल शाम से बारिश होने पर कैम्पटी फॉल उफान पर

    टिहरी जिले के कैम्पटी क्षेत्र में कल शाम भारी बारिश के कारण कैम्पटी फॉल झरना अचानक उफान पर आ गया और पानी के साथ मलबा भी झरने में आने लगा। कैम्पटी थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया," पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले ही पर्यटकों को कैम्पटी फॉल में जाने से रोक दिया था, बारिश के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है, देर रात तक कैम्पटी फॉल का पानी सामान्य हो गया था।"

  • 5 May 2025 10:57 AM IST

    पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का बयान आया सामने

    पहलगाम आतंकी हमले पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "देश ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और दुनिया में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले का करारा जवाब भी दिया जाएगा और सही समय पर दिया जाएगा।"

  • 5 May 2025 10:40 AM IST

    आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान आया सामने

    राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "ये (बीजेपी) क्या बोलेंगे, जनता की पसंद तेजस्वी यादव हैं, जनता के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। पूरा बिहार बोल रहा है कि तेजस्वी की सरकार बनेगी। कौन क्या बोलता उससे फर्क नहीं पड़ने वाला है। तेजस्वी की सरकार बनकर रहेगी ये तय है।

  • 5 May 2025 10:05 AM IST

    स्वच्छ भारत के विजन के साथ करेंगे काम- कुलजीत सिंह चहल

    NDMC के मेगा स्वच्छता अभियान- 'श्रमदान' पर NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि NDMC की पूरी टीम प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के विजन और मिशन के साथ काम कर रही है। हम कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर से एक नया स्वच्छता अभियान शुरू कर रहे हैं। हमें गर्व है कि NDMC क्षेत्र सबसे स्वच्छ और हरा-भरा बना हुआ है।

  • 5 May 2025 10:00 AM IST

    हिंसा के बाद पहली बार मुर्शिदाबाद जाएंगी सीएम ममता बनर्जी, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले का दौरा करेंगी, जहां वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई थी और कई लोगों की जान गई थी। मुर्शिदाबाद में बीते दिनों भड़की हिंसा के बाद ममता बनर्जी का यह जिले का पहला दौरा है। मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके में 11

  • 5 May 2025 9:52 AM IST

    दमोह घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, पिता और बेटे की मौत

    मध्य प्रदेश के दमोह में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया। ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया था। इस हादसे में पिता-पुत्र मारे गए। मामला नोहटा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे से जा रहा था। तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में स्थित एक घर में जा घुसा।

  • 5 May 2025 9:35 AM IST

    भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल 'बलूचिस्तान टाइम्स' और 'बलूचिस्तान पोस्ट' का एक्स अकाउंट किया बैन

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दो न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ अपनाए गए आक्रामक रवैये का हिस्सा है।

  • 5 May 2025 9:25 AM IST

    बिपाशा बसु की 'गोवा डायरी', पति और बेटी संग की ढेर सारी मस्ती

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ गोवा में समय बिता रही हैं। 30 अप्रैल को शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए यह कपल गोवा टूर पर है। एक्ट्रेस लगातार यहां पर क्लिक की गई फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। बिपाशा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में बिपाशा अपने पति और बेटी संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। पहली फोटो में तीनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिपाशा कैमरे के लिए पोज दे रही हैं, लेकिन इस बीच उनकी बेटी देवी आ जाती है। अन्य फोटो में गोवा की खूबसूरती और खाने की टेस्टी डिशेज को देखा जा सकता है।

  • 5 May 2025 9:00 AM IST

    कानपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के चमनगंज स्थित पांच मंजिला इमारत में लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार का प्रशासन को निर्देश भी दिया है। कानपुर के चमनगंज इलाके के गांधी नगर स्थित एक पांच मंजिला इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में रहने वाले एक परिवार के पांच लोग फंस गए थे, जिनमें पति-पत्नी और उनकी तीन बच्चियां शामिल थीं। 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पांचों के झुलसे शव बरामद कर लिए गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Created On :   5 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story