Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 May 2025 11:25 AM IST
उत्तर प्रदेश में सात जिलों के एसपी समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ बनाए गए हैं। इस तबादला सूची में महाकुंभ मेले के डीआईजी रहे वैभव कृष्ण का नाम भी शामिल है। वाराणसी जोन के आईजी मोहित गुप्ता को लखनऊ का गृह सचिव बनाया गया। वहीं, राज करण नैयर गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
- 6 May 2025 11:12 AM IST
मल्लिका शेरावत का हेल्थ फंडा , वीडियो शेयर कर बताया क्या पीने से मिलती है नेचुरल एनर्जी?
बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में शामिल मल्लिका शेरावत को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना आसान नहीं है। 48 की उम्र में वह अपनी उम्र से कई साल छोटी ही लगती हैं। इसके पीछे की वजह है, उनका सीक्रेट फिटनेस ड्रिंक! जिसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि क्या पीने से शरीर को नेचुरल एनर्जी मिलती है?
- 6 May 2025 11:07 AM IST
ल्तिजा मुफ्ती का सवाल, '30-40 साल से घाटी में रह रही महिलाओं को वापस भेजने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?'
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही, उन्होंने घाटी में रह रही उन पाकिस्तानी महिलाओं के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की वकालत की, जो भारत सरकार के कड़े राजनयिक कदमों के बाद पाकिस्तान लौटने की दुविधा का सामना कर रही हैं। इन महिलाओं में कई ऐसी हैं, जो पिछले 30-40 वर्षों से कश्मीर में ब्याह कर बसी हुई हैं।
- 6 May 2025 10:44 AM IST
वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, हेटमायर बाहर
वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी वनडे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा इस महीने के आखिर में शुरू होगा। कैरेबियाई टीम इस महीने के आखिर में यूरोप का दौरा करेगी, जहां उसे 21-25 मई तक आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच और 29 मई से 3 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच खेलने हैं। इस तरह से कुल छह वनडे मैच खेले जाएंगे।
- 6 May 2025 10:35 AM IST
बिहार कटिहार में बारातियों से भरे वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 8 की मौत
बिहार में देर रात स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बारातियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कुर्सेला थानाक्षेत्र के एस एच 77 दियारा चांदपुर टिकापट्टी बजरंगबली मंदिर के पास हुई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद जिस घर में खुशी का माहौल था, वह मातम में बदल गया।
- 6 May 2025 10:33 AM IST
मुंबई में हिट एंड रन केस युवक की गई जान, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
मुंबई के बोरीवली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में युवक को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 और 281 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसा सोमवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
- 6 May 2025 10:20 AM IST
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना से मिला करारा जवाब
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीती 11 रातों से पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग कर रही है। पाक की ओर से 5 मई की रात और 6 मई की सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया। वहीं, भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया। सेना अधिकारी के मुताबिक, बिना उकसावे की फायरिंग में अब तक किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
- 6 May 2025 9:50 AM IST
सपा सांसद रुचि वीरा की कार टोल पर फंसी तो हुआ विवाद
मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा की कार रविवार देर शाम छिजरासी टोल की वीवीआईपी लेन नंबर 9 से गुजरने के दौरान उनसे अभद्रता हो गई।
- 6 May 2025 9:36 AM IST
आयात पर रोक से पहले भी भारत के सख्त कदम
सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
- 6 May 2025 9:11 AM IST
भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
Created On :   6 May 2025 8:02 AM IST