Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
08 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 9 Aug 2025 1:02 AM IST

    दिल्ली यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी, इन सड़कों से बचने की सलाह

    दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को रक्षाबंधन के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और लोगों से वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने को कहा है। एडवाइजरी में दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन विकल्पों को सुविधाजनक और कुशल विकल्प बताया गया है और यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि यात्रा सुगम हो सके।

  • 9 Aug 2025 12:46 AM IST

    दरभंगा फायरिंग कांड पांच मुख्य आरोपियों को आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम, कुर्की की चेतावनी

    बिहार के दरभंगा जिले स्थित केवटी थाना क्षेत्र के भेड़याही गांव में 9 जुलाई को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग ने इलाके में दहशत फैला दी थी। इस घटना में नकाबपोश अपराधियों ने पीड़ित नजरे आलम के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी।

  • 9 Aug 2025 12:21 AM IST

    बिहार कैमूर में होटल मालिक के घर पर फायरिंग, पुलिस बल तैनात

    बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात अपराधियों ने मोहनिया के प्रसिद्ध रामा रानी होटल के मालिक पप्पू सिंह के घर के बाहर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि उनके भाई को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई।

  • 8 Aug 2025 11:59 PM IST

    छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

    रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट की और रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।

  • 8 Aug 2025 11:23 PM IST

    बिहार प्रशासन ने तेजस्वी यादव को भेजा नोटिस

     बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का ड्राफ्ट जारी ने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके बाद उन्होंने दावा किया था कि उनके पास दो वोटर कार्ड है। इसके लेकर पटना जिला प्रशासन ने उन्हें एक बार फिर से नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि फर्जी सरकारी डॉक्यूमेंट बनाना एवं इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है।

  • 8 Aug 2025 11:11 PM IST

    रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की 4.5 करोड़ बहनों को बधाई - सीएम डॉ. मोहन यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की 4.5 करोड़ बहनों को बधाई। मैं आप सभी का आशीर्वाद चाहता हूं... एक तरफ हम सब प्रदेश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा बंधन का उत्सव भी मना रहे हैं और परसो मध्य प्रदेश में रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन भी होने जा रहा है, जिस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां पधारेंगे। यह हमारी बड़ी उपलब्धि है कि अब यहां पर मेट्रो कोच के साथ-साथ वंदे भारत के कोच भी बनाए जाएंगे... हमने अलग-अलग प्रकार से पूरे प्रदेश में आदेश जारी किए हैं और हमें संतोष है कि पूरे देश में 'हर घर तिरंगा अभियान' भी बहुत आनंद के साथ मनाया जाएगा।"

  • 8 Aug 2025 10:58 PM IST

    चुनाव आयोग ना स्वतंत्र है, ना निष्पक्ष है - कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

    कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "...हमने SIR की टाइमिंग पर सवाल उठाया है क्योंकि बारिश का समय है और उत्तर बिहार के कई भाग बाढ़ में डूबे हुए हैं... हमने प्रक्रिया की बात की क्योंकि 'डॉग' और 'कार' का भी सर्टिफिकेट बन रहा है... तीसरी चीज है, नीयत... चुनाव आयोग ना स्वतंत्र है, ना निष्पक्ष है और वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है... मैं तो ये दावा करूंगा कि पिछला चुनाव जो आपने(भाजपा) जीता है वह उन्हीं 65 लाख मतदाताओं के बल पर जीता है..."

  • 8 Aug 2025 10:39 PM IST

    इतनी ही ABCD आती तो उनकी पार्टी सत्ता से बाहर नहीं होती - मंत्री ओ.पी. राजभर

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने 'PDA पाठशाला' विवाद पर कहा, "समाजवादी पार्टी को अगर इतनी ही ABCD आती तो उनकी पार्टी सत्ता से बाहर नहीं होती। असल में जब तक उनकी पार्टी सत्ता में रही तब तक उनकी पार्टी ने जो ABCD पढ़ी और पढ़ाई है, वह मैं आपको बता देता हूं। समाजवादी पार्टी के हिसाब से A से 'अराजकता'... B से 'भ्रष्टाचार'... C से 'चोर', D से 'दलाली', E से 'ईर्ष्या', G से 'गुंडागर्दी', F से 'फर्जीवाद', H से 'हेराफेरी'... वर्षों बाद भी समाजवादी पार्टी वही पुरानी राजनीति करना चाहती है और इसी नाते वे PDA पाठशाला चला रहे हैं।"

  • 8 Aug 2025 10:26 PM IST

    यह बिल केवल प्राइवेट स्कूल के हक में - नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने विधानसभा में दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 पारित होने पर कहा, "दिल्ली विधानसभा में जो निजी स्कूल का बिल पास किया गया है वह माता-पिता के हक में नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ प्राइवेट स्कूल के हक में है। ना उसमें ऑडिट का कोई प्रावधान है, उसमें सिर्फ 5 अभिभावक फीस कमेटी में होंगे और वो भी पर्ची से चुनकर जाएंगे... शिकायत करने के लिए कम से कम 15% अभिभावकों को साथ आना होगा, कोर्ट जाने का भी अधिकार छीन लिया गया है। जितने अधिकार अभिभावकों के पास पहले हुआ करते थे, अब वे अधिकार भी इस बिल से छीन लिए गए हैं। माता-पिता पहले भी प्राइवेट स्कूलों से परेशान होते थे और अब इस बिल के द्वारा प्राइवेट स्कूलों की लूट पर सरकारी ठप्पा लगा दिया गया है। AAP के विधायक कई सुझाव लेकर आए, लेकिन भाजपा के एक-एक विधायक ने ऑडिट के खिलाफ वोट किया... AAP का विधायक दल प्रस्ताव लेकर आया कि कोर्ट जाने का अधिकार छीना नहीं जाना चाहिए लेकिन भाजपा के एक-एक विधायक ने माता-पिता के अधिकार छीनने के लिए वोट दिया..."

  • 8 Aug 2025 10:08 PM IST

    राहुल गांधी को भारत की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी नहीं - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "यदि राहुल गांधी ने ये बयान दिया है तो उनको भारत की चुनाव प्रक्रिया और संविधान प्रदत्त व्यवस्थाओं की सामान्य जानाकरी भी नहीं है। वे संविधान की पुस्तक जेब में तो रखते हैं लेकिन मैं उनसे आग्रह करूंगा कि उसे पढ़े भीं... किसी भी व्यक्ति का नाम यदि गलत तरीके से जोड़ा या घटाया जाता है तो उसके पास तीन जगह पर शिकायत दर्ज करवाने का संवैधानिक प्रावधान है... राहुल गांधी मीडिया में जाकर सनसनी पैदा करने या झूठ उछालने के बजाय अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहें कि वे इन संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए, यदि कहीं कुछ गलत हो रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।"

Created On :   8 Aug 2025 7:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story