Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Aug 2025 9:49 PM IST
चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों की जांच करे वारिस पठान
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके द्वारा पेश किए गए तथ्यों और सबूतों की जांच होनी चाहिए। यदि सबूत पेश किए गए हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
- 8 Aug 2025 9:48 PM IST
दिल्ली के लाखों अभिभावकों की भावनाओं से ये बिल जुड़ा हुआ है - सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 'दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 पारित होने पर कहा, "दिल्ली की जनता और अभिभावकों का 52 साल का वनवास आज खत्म हुआ। 1973 के बाद पहली बार कोई ऐसी सरकार दिल्ली में आई जिसने ये साहस किया कि अडिग होकर, पारदर्शी तरीके से दिल्ली के सभी अभिभावकों को सुकून और न्याय दिया जाए। हमने पूरा बिल कम समय में ही तैयार किया... 21 सेक्शन का यह बिल आज सदन में चर्चा के बाद पारित हुआ। दिल्ली के लाखों अभिभावकों की भावनाओं से ये बिल जुड़ा हुआ है... आज दिल्ली सरकार ने ये साहसिक कदम उठाया है और हम इस निर्णय पर खड़े हैं, जहां आज ये बिल पारित हुआ है, जिसमें अभिभावकों की हर एक समस्या पर ध्यान दिया गया है... कोई मनमानी नहीं चलेगी। मैं मानती हूं कि यह दिल्ली स्कूल फीस रेगुलेशन बिल अभिभावकों की जेब का प्रहरी बनेगा..."
- 8 Aug 2025 9:30 PM IST
चुनाव आयोग के खिलाफ कानूनी लड़ाई में साथ जुड़ें राहुल गांधी प्रकाश आंबेडकर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की धांधली को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने राहुल गांधी से गुजारिश की है कि वह उनके साथ जुड़े। आंबेडकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की धांधली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल की है, जिसमें उन्हाेंने राहुल गांधी से साथ खड़े होने की गुजारिश की है।
- 8 Aug 2025 8:57 PM IST
देवघर निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर मंदिर में जबरन घुसने का आरोप
देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में कथित रूप से जबरन प्रवेश करने के आरोप में दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर देवघर की पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर 7 अगस्त को दर्ज की गई है।
- 8 Aug 2025 7:59 PM IST
फैक्ट चेक ईसीआई की राहुल गांधी को दो टूक
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पांच सवाल किए। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उनके सवालों का जवाब दिया। साथ ही ईसीआई फैक्ट चेक ने राहुल गांधी के बयान को भ्रामक बताया।
- 8 Aug 2025 7:57 PM IST
पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा पत्र
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो वोटर कार्ड मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को एक बार फिर पत्र जारी कर कहा कि फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना कानूनी अपराध है।
- 8 Aug 2025 7:51 PM IST
गुजरात ड्रोन दीदी योजना ने दी आशाबेन को नई उड़ान, बन रहीं आत्मनिर्भर
केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भरता को एक नई उड़ान दे दी है। अब महिलाएं अपने आप को इसके जरिए आत्मनिर्भर बनाने की राह पर चल निकली हैं। गुजरात में बनासकांठा जिले के तालेपुरा गांव की आशाबेन चौधरी अब 'ड्रोन दीदी' के नाम से जानी जाती हैं।
- 8 Aug 2025 7:24 PM IST
28 साल का ब्रेक खत्म, ‘बुलेट’ से एक्टिंग की दुनिया में लौट रहीं हैं एक्ट्रेस डिस्को - शांति श्रीहरि
80 और 90 के दशक में तमिल फिल्म उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्री डिस्को शांति श्रीहरि ने लगभग 28 साल से कोई फिल्म नहीं की। मगर अब वे निर्देशक इनासी पांडियन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'बुलेट' से तमिल सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में मशहूर एक्टर राघव लॉरेंस और उनके भाई एल्विन मुख्य भूमिका में हैं।
- 8 Aug 2025 5:06 PM IST
WB: गवर्नर ने भर्ती घोटाले में TMC मंत्री चंद्रनाथ पर केस चलाने की ED को मंजूरी दी
WB: गवर्नर ने भर्ती घोटाले में TMC मंत्री चंद्रनाथ पर केस चलाने की ED को मंजूरी दी
- 8 Aug 2025 4:52 PM IST
सीतामढ़ी: गृहमंत्री अमित शाह ने पुनौराधाम में माता सीता मंदिर का भूमि पूजन किया
सीतामढ़ी: गृहमंत्री अमित शाह ने पुनौराधाम में माता सीता मंदिर का भूमि पूजन किया
Created On :   8 Aug 2025 7:56 AM IST