Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Aug 2025 4:17 PM IST
बिहार के सीतामढ़ी में पुनौराधाम पहुंची गृह मंत्री अमित शाह
बिहार के सीतामढ़ी में पुनौराधाम पहुंची गृह मंत्री अमित शाह
- 8 Aug 2025 3:55 PM IST
गुजरात विधानसभा का मॉनसून सत्र 8 से 10 सितंबर तक, राज्यपाल ने दी मंजूरी
गुजरात विधानसभा का मॉनसून सत्र 8 से 10 सितंबर तक, राज्यपाल ने दी मंजूरी
- 8 Aug 2025 3:39 PM IST
ब्रिटेन में आपराधिक जांच के चलते क्रिकेटर हैदर अली को सस्पेंड किया: PCB
ब्रिटेन में आपराधिक जांच के चलते क्रिकेटर हैदर अली को सस्पेंड किया: PCB
- 8 Aug 2025 3:38 PM IST
मजदूरी कर बनाई प्रॉपर्टी, मौत से एक सप्ताह पहले कर दी दान
बरारीपुरा स्थित श्री बगुलामुखी माता मंदिर को स्थानीय निवासी 63 वर्षीय देवकी बाई महादेव ठाकरे ने अपनी कड़ी मेहनत से बनाई प्रापर्टी दान की है। दरअसल मंदिर के पास ही रहने वाले देवकी बाई कुछ समय से बीमार चल रही थी तथा घर में अकेले रहती थी।
- 8 Aug 2025 3:25 PM IST
बेंगलुरु: ‘कांग्रेस संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध’, बोले राहुल गांधी
बेंगलुरु: ‘कांग्रेस संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध’, बोले राहुल गांधी
- 8 Aug 2025 3:24 PM IST
मॉकड्रिल, बनारस से हाईजैक प्लेन की सतना में लैंडिंग
हाईजैक जैसी आपात स्थितियों से निपटने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने उद्देश्य से गुरुवार को यहां एयरपोर्ट पर वार्षिक आपातकालीन पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। ३८ दिन के अंदर यह दूसरी मॉकड्रिल थी।
- 8 Aug 2025 3:17 PM IST
जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान के अध्यक्ष रावेंद्र सिंह छोटू के विरुद्ध कांग्रेस समर्थित सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस अंतत: गुरुवार को आवश्यक कोरम के अभाव में खारिज हो गया।
- 8 Aug 2025 2:41 PM IST
चित्रकूट रोड पर स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार की मौत
सिविल लाइन थाना अंतर्गत चित्रकूट रोड पर स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि विजय पुत्र नंदलाल वर्मा 37 वर्ष, निवासी शुक्ला-बरदाडीह, थाना कोलगवां, अपनी बाइक से बुधवार रात को घर की तरफ जा रहा था।
- 8 Aug 2025 2:31 PM IST
वारदात का खुलासा कर चोरी की बाइक के साथ आरोपी बंदी
सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि रामकिशोर पुत्र रामसजीवन चौधरी 45 वर्ष, निवासी धवारी गली नंबर-1, बीते 30 जुलाई को बाइक क्रमांक एमपी 19 एमपी 4392 को लेकर प्रेमनगर निवासी संदीप बाली के घर गया था।
- 8 Aug 2025 2:22 PM IST
35 हजार की शराब से लोड कार छोडक़र भागे आरोपी
अमरपाटन पुलिस ने शराब तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर देशी मदिरा से लोड कार को जब्त कर लिया है। इस दौरान आरोपी चकमा देकर भाग निकले, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Created On :   8 Aug 2025 7:56 AM IST