Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 08 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
08 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 8 Aug 2025 2:09 PM IST

    3 माह बाद खुली ट्रैक्टर चोरी की वारदात, पुणे से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

    कोठी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 आरोपी फरार चल रहे हैं। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

  • 8 Aug 2025 1:59 PM IST

    अज्ञात बदमाश ने महिला के पर्स से की नकदी पार

    उचेहरा कस्बे के बस स्टैंड में अज्ञात बदमाश ने महिला के पर्स से नकदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि कुसली निवासी संगीता पति रमेश साकेत ने गुरुवार दोपहर को बस स्टैंड परिसर में ही संचालित कियोस्क सेंटर से पैसे निकाले और बाजार में खरीदारी करने के बाद गांव वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंच गई।

  • 8 Aug 2025 1:50 PM IST

    सर्पदंश के संदेह पर हॉस्पिटल पहुंचा पुलिसकर्मी

    ट्रैफिक थाने में पदस्थ पुलिस जवान कमलेश पुत्र मुकुंद लाल प्रजापति 35 वर्ष, निवासी गुरुवार रात को तकरीबन 10 बजे ड्यूटी के बाद मास्टर प्लान में स्थित किराये के कमरे में पहुंचा और वर्दी बदलने लगा।

  • 8 Aug 2025 1:42 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 09-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 7 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

  • 8 Aug 2025 1:29 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 09-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.41 रुपये प्रति लीटर है। कल, 7 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

  • 8 Aug 2025 1:03 PM IST

    चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है निजाम फौजदार

    कांग्रेस प्रवक्ता निजाम फौजदार ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटों में कथित धांधली का मुद्दा उठाया था, जिसमें कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में गड़बड़ियों के सबूत पेश किए गए। ईसीआई इन आरोपों को गंभीरता से लेने के बजाय इसे एक हमले के रूप में देख रहा है और अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है।

  • 8 Aug 2025 12:50 PM IST

    वोट चोरी के आरोप पर सियासी संग्राम कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, भाजपा का पलटवार

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर आयोग को कठघरे में खड़ा किया, वहीं भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी ने सबूत इकट्ठा करने और कड़ी मेहनत के बाद देश के सामने तथ्य पेश किए। बेंगलुरु सेंट्रल के महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोटों में अनियमितताएं हैं। स्थिति यह है कि वहां कुछ लोगों के पते के बारे में भी जानकारी नहीं है। पिता के नाम गायब हैं और अन्य गंभीर समस्याएं भी मिली हैं। यह एक गंभीर मामला है, जो दर्शाता है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। यह बार-बार कहा गया है और अब यह उजागर हो गया है कि निश्चित रूप से कुछ गड़बड़ है।"

  • 8 Aug 2025 12:40 PM IST

    पूरी दुनिया के नक्शे पर एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा सीतामढ़ी दिलीप जायसवाल

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास करेंगे। एनडीए नेताओं ने इसे ऐतिहासिक करार दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा, "सीतामढ़ी में अद्भुत माहौल है। रात के करीब 11-12 बजे से लोग मंदिर के पास जुटे हैं। लोग बहुत उत्साहित हैं। ऐतिहासिक पल में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन होगा। भगवान राम का मंदिर बनने के बाद माता सीता के मंदिर बनने का इंतजार पूरे मिथिलावासी पलक बिछाए कर रहे हैं। सीतामढ़ी के हर घर में जश्न मनाया जा रहा है। आने वाले समय में सीतामढ़ी पूरी दुनिया के नक्शे पर एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा।"

  • 8 Aug 2025 12:30 PM IST

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा, जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों को राखी बांधी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जनसेवा सदन में रखा गया, जहां कई सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने इन सफाईकर्मियों के हालचाल जाने और उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में पधारे स्वच्छताग्रहियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्हें राखी बांधी और हम सब ने साथ मिलकर 'स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली' के संकल्प को फिर से दोहराया।"

  • 8 Aug 2025 12:26 PM IST

    रक्षाबंधन स्पेशल मां अलग, खून का रिश्ता नहीं, लेकिन सगे से बढ़कर हैं इंडस्ट्री के ये भाई-बहन

    रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जहां प्यार, विश्वास और खट्टा-मीठा नोक-झोंक एक अनमोल बंधन बनाता है। यह रिश्ता न सिर्फ दोस्ती और प्यार का मिश्रण है, बल्कि एक ऐसा बंधन है, जो हर रोल में ढल जाता है। इस रक्षाबंधन के मौके पर हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन भाई-बहनों की, जिनकी मां अलग-अलग हैं, लेकिन उनका रिश्ता बहुत गहरा और मजबूत है। ये सितारे अपने सौतेले भाई-बहनों पर जान छिड़कते हैं और इनके रिश्तों की मिसालें दी जाती हैं। ये भाई-बहन साबित करते हैं कि प्यार और विश्वास के आगे खून का रिश्ता नहीं, बल्कि दिल का बंधन मायने रखता है। ये लिस्ट छोटी नहीं बल्कि काफी बड़ी है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर और सना कपूर, सारा-इब्राहिम, तैमूर और जेह के साथ अन्य सितारों के नाम शामिल हैं।

Created On :   8 Aug 2025 7:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story