Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 09 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
09 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 9 July 2025 9:41 AM IST

    उत्तर प्रदेश में बनेगा नया रिकॉर्ड, लगेंगे 37 करोड़ पौधे

    'एक पेड़ मां के नाम 2.0' थीम पर उत्तर प्रदेश में बुधवार को 37 करोड़ पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में 'पौधरोपण महाभियान-2025' का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण करेंगे।

  • 9 July 2025 9:40 AM IST

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच व्यापार और निवेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा- राजदूत दिनेश भाटिया

    ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा को काफी अहम बताया। साथ ही दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का भी उल्लेख किया। ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। यह 57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की आधिकारिक राजकीय यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के बीच अच्छी बातचीत मुलाकात हुई।

  • 9 July 2025 9:23 AM IST

    पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी में दिखा भारत बंद का असर, सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

    बिहार मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ 9 जुलाई को विपक्ष 'चक्का जाम' आंदोलन कर रहा है। इसका असर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सुबह ही देखने को मिला। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में भेज दिया।

  • 9 July 2025 8:56 AM IST

    मुंबई में युवती पर ब्लेड से हमला, शादी से इनकार पर आरोपी ने बनाया निशाना

    मुंबई में शादी से इनकार करने पर युवती पर हमला किया गया। आरोपी ने युवती के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से हमला किया, जिससे वह घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। यह घटना मुंबई के धारावी इलाके की है, जहां एक गारमेंट शॉप के अंदर 22 वर्षीय युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है। शादी टूटने से गुस्साए एक व्यक्ति ने युवती पर ब्लेड से हमला किया।

  • 9 July 2025 8:49 AM IST

    नोएडा चार मंजिला घर में लगी भीषण आग, 100 लोग छत पर फंसे, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 100 लोग उस आग से बचने के लिए छत पर चले गए। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि वह लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को रेस्क्यू किया हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

  • 9 July 2025 8:35 AM IST

    सपा शासनकाल में कांवड़ यात्रा की गरिमा और सुरक्षा उपेक्षित रही- स्वतंत्र देव सिंह

    उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अखिलेश पर आस्था का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवा चुके हैं, वे आज श्रद्धालुओं के हित की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 9 July 2025 8:25 AM IST

    एक एजेंडे के तहत उदयपुर फाइल्स जैसी फिल्म बनाई जा रही-एसटी हसन

    राजस्थान के चर्चित कन्हैया लाल टेलर की हत्या पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। जमीयत उलेमा ए हिंद ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है। अब समाजवादी पार्टी (सपा) जमीयत उलेमा ए हिंद के समर्थन में आ गई है। इसे लेकर सपा नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि एक एजेंडे के तहत उदयपुर फाइल्स जैसी फिल्म बनाई जा रही है।

  • 9 July 2025 8:18 AM IST

    ईपीएफ आयुक्त राजीव बिष्ट ने सरकार की नई ईएसआई स्कीम के बारे में बताया

    केंद्र सरकार ने देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ईएसआई) स्कीम को लॉन्च किया है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश जोन के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि (ईपीएफ) आयुक्त राजीव बिष्ट ने मंगलवार को इसके बारे में बताया। ईएसआई स्कीम 1 अगस्त से 31 जुलाई 2027 तक लागू की गई है। स्कीम को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) संचालित करेगा। इस बीच जितने भी रोजगार सृजित होंगे उन पर लाभ होगा। स्कीम के दो हिस्से हैं। पहले भाग में वैसे युवा हैं जो पहली बार नौकरी में लगे हैं और ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड हैं। सरकार की ओर से उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • 9 July 2025 8:03 AM IST

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सांसद निशिकांत दुबे को ‘विष पुरुष’ बताया

    महाराष्ट्र में जारी हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने सांसद की तुलना विष पुरुष से कर दी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों पर प्रमुखता से बोल रहे हैं और ठाकरे बंधुओं को चेतावनी भी दी है कि अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ। दुबे ने सोशल मीडिया पर कई पोस्टों के माध्यम से ठाकरे बंधुओं को घेरा है। निशिकांत दुबे के बयानों पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को जहां वाद-विवाद करवाना होता है वहां पर निशिकांत दुबे को आगे कर दिया जाता है।

Created On :   9 July 2025 8:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story