Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Oct 2025 8:05 PM IST
ऋचा घोष ने बनाया रिकॉर्ड, आठवें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बनीं
गुरुवार को महिला विश्व कप में एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की। ऋचा घोष आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
- 9 Oct 2025 7:47 PM IST
तमिलनाडु सरकार नहीं कर रही मध्य प्रदेश पुलिस का सहयोग डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में छिंदवाड़ा के बच्चों का हाल जाना। ये बच्चे कफ सिरप पीने से बीमार हो गए थे। उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की सरकार मध्य प्रदेश पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है।
- 9 Oct 2025 7:04 PM IST
विश्व जूनियर चैंपियनशिप भारत ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया को हराया
भारतीय टीम ने गुरुवार को नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कोरिया को हराकर ऐतिहासिक बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप पदक पक्का कर लिया। मेजबान टीम ने लगभग तीन घंटे तक चले मुकाबले में कोरिया को 44-45, 45-30, 45-33 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना एशियाई अंडर-19 मिश्रित टीम चैंपियन इंडोनेशिया से होगा। इंडोनेशिया ने चीनी ताइपे को 45-35, 45-35 से हराया था।
- 9 Oct 2025 6:01 PM IST
हरियाणा: CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद सीएम हाउस से रवाना हुए DGP शत्रु जीत कपूर
हरियाणा: CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद सीएम हाउस से रवाना हुए DGP शत्रु जीत कपूर
- 9 Oct 2025 5:25 PM IST
हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला
हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला
- 9 Oct 2025 5:12 PM IST
बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम निर्णय 11 अक्टूबर को संभव
बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम निर्णय 11 अक्टूबर को संभव
- 9 Oct 2025 4:41 PM IST
भारतीय रुपया स्थिर
भारतीय रुपया में गुरुवार को बीते बंद के मुकाबले कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 88.79 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.74 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 88.76 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.79 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।
- 9 Oct 2025 4:20 PM IST
निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (09 अक्टूबर 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 135.65 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,181.80 के स्तर पर बंद हुआ।
- 9 Oct 2025 4:03 PM IST
सबरीमाला मंदिर गोल्ड विवाद: केरल के सभी जिलों में बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला
Created On :   9 Oct 2025 8:00 AM IST












