Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 Jun 2025 1:14 AM IST
राजस्थान रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार मिला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा को मंगलवार को राजस्थान के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन साहू को आरपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- 10 Jun 2025 11:13 PM IST
एमएसएमई देश की आर्थिक रीढ़, 27.85 करोड़ लोगों को रोजगार मिला जीतन राम मांझी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अपने मंत्रालय के एक वर्ष पूरे होने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण और विजनरी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की है।
- 10 Jun 2025 10:51 PM IST
सीएम सिक्खू ने सीमावर्ती पर्यटन खोलने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद कहा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "सीमा पर्यटन को खोलने का इससे बड़ा मौका नहीं हो सकता। इंदिरा गांधी यहां 57 साल पहले आईं...मुझे खुशी हो रही है कि आज हम इस जगह का अवलोकन कर रहे हैं। मैं भारत सरकार, सेना, रक्षा मंत्री का धन्यवाद करना चाहूंगा कि सीमावर्ती पर्यटन को खोला गया है। हमारा अगला लक्ष्य मानसरोवर की यात्रा है।"
- 10 Jun 2025 10:36 PM IST
सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी की घटना समाज के लिए एक सबक - सीएम डॉ. मोहन यादव
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी की घटना समाज के लिए एक सबक होने के साथ-साथ बहुत ही दर्दनाक घटना है। इससे हमें कई सबक मिलते हैं। जब दो परिवार शादी के जरिए एक साथ आते हैं, तो बहुत ही बारीकी से चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। बच्चों को इतना आगे जाने देने के बारे में भी सोचने की जरूरत है। मैं इस घटना से आहत हूं।"
- 10 Jun 2025 10:00 PM IST
लोगों के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां बताएगी सरकार - उड़ीसा बीजेपी प्रमुख
ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, "हमने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है। हम आम लोगों के बीच जाएंगे और एक साल में हमने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं, इसके बारे में बताएंगे। हम फीडबैक भी लेंगे और अपनी 4 साल की यात्रा को पूरा करेंगे।"
- 10 Jun 2025 9:53 PM IST
'बूढ़ा शेर कहे मैं शाकाहारी हो जाऊंगा' - प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर साधा निशाना
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'एक्स' पोस्ट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "लालू यादव अपराध के बारे में बात कर रहे हैं... ये तो ऐसा है कि जंगल में शेर शाकाहारी होने की बात करे। लालू यादव अगर कानून-व्यवस्था की बात करेंगे तब तो वहीं बात हो गई की बूढ़ा शेर कहे में शाकाहारी हो जाऊंगा।"
- 10 Jun 2025 9:37 PM IST
AC मानकों के संबंध में नया प्रावधान लागू किया जाएगा - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "एयर कंडीशनिंग मानकों के संबंध में जल्द ही एक नया प्रावधान लागू किया जा रहा है। AC के लिए तापमान मानकीकरण 20°C से 28°C के बीच सेट किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि हम 20°C से नीचे ठंडा या 28°C से ऊपर गर्म नहीं कर पाएंगे।"
- 10 Jun 2025 9:24 PM IST
'सरकार का मुंह काला है, अखबार, सड़कें और गलियों का रंग लाल' - तेजस्वी यादव
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "सरकार का मुंह काला है, अखबार, सड़कें और गलियों का रंग लाल हो चुका है। दिन प्रतिदिन मुख्यमंत्री के नाक के नीचे हत्या, अपहरण और लूट हो रही है, अपराधी बेलगाम हो चुके हैं... इतनी बड़ी घटनाएं हो रही हैं लेकिन मुख्यमंत्री एक शब्द बोलने को तैयार नहीं हैं। कानून-व्यवस्था आपराधिक विकार में कैसे बदल रहा है? इसकी चर्चा बिहार के बाहर भी हो रही है कि NDA के शासनकाल में कितना अपराध बढ़ा है। NCRB के आकड़ों के मुताबिक 2005 के बाद से लगातार अपराध बढ़ रहा है। पुलिस केवल वसूली में लगी हुई है।"
- 10 Jun 2025 9:14 PM IST
कल तक शिलॉन्ग में होंगे सभी आरोपी - मेघालय डिप्टी सीएम
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, "सभी आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है - एक मध्य प्रदेश में और दूसरा उत्तर प्रदेश में। मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम इन दोनों जगहों पर गई थी। कल, उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से कुछ ने अपने द्वारा किए गए अपराध को कबूल भी किया है। जिस क्षण हम दिवंगत राजा की पत्नी सोनम को पकड़ने में सफल हुए, जो हत्या में मुख्य संदिग्ध थी, हम सभी को पता चला कि वह मेघालय में रहने के दौरान इस ऑपरेशन में पूरी तरह से शामिल थी। हमें ट्रांजिट रिमांड मिल गई है, सबसे अधिक संभावना है कि अगर आज रात नहीं, तो कल वे सभी शिलांग में होंगे।"
- 10 Jun 2025 8:50 PM IST
शिलॉन्ग पुलिस को मिली राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों की ट्रांजिक रिमांड
राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों को शिलांग पुलिस मामले में आगे की जांच के लिए सात दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद शिलांग ले जा रही है।
Created On :   10 Jun 2025 8:00 AM IST