Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 Jun 2025 8:40 PM IST

    ऑल पार्टी डेलिगेशन के नेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर विभिन्न देशों की यात्रा पर गए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न देशों में अपनी बैठकों के बारे में बात की।

    प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद और प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न देशों की अपनी यात्राओं के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और विश्व शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला था।

  • 10 Jun 2025 8:00 PM IST

    चीन की काओखाओ में चुपचाप हो रहे बदलाव

    चीन में सामान्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए वार्षिक राष्ट्रीय एकीकृत परीक्षा यानी काओखाओ, हाल के कई दिनों में चीन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित रूप से चल रही है। अब यह परीक्षा केवल परीक्षा हॉल तक ही सीमित नहीं रह गई है। यह एक अद्वितीय सांस्कृतिक बहुरूपदर्शक के रूप में विकसित हो गई है, जो सामाजिक परिवर्तनों को दर्शाती है।

  • 10 Jun 2025 7:40 PM IST

    चीन के मानवरहित स्मार्ट हवाई अड्डे ने जीता पहला पुरस्कार

    चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में चौथी शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों की युवा नवाचार और उद्यमिता प्रतियोगिता का पुरस्कार समारोह और "एससीओ सतत विकास वर्ष" विनिमय कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

  • 10 Jun 2025 7:08 PM IST

    डब्ल्यूटीसी फाइनल दक्षिण अफ्रीका ने की प्लेइंग-11 की घोषणा

    डब्ल्यूटीसी फाइनल दक्षिण अफ्रीका ने की प्लेइंग-11 की घोषणा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का इंतजार सब बेसब्री से कर रहे हैं। इस बड़े मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

  • 10 Jun 2025 6:40 PM IST

    छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव लाभार्थियों ने जताया मुख्‍यमंत्री का आभार

    छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 7 से 10 जून तक राज्यभर में चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पात्र राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त 2025 की राशन सामग्री, विशेष रूप से चावल, एकमुश्त वितरित किया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थियों ने मुख्‍यमंत्री का आभार जताया है।

  • 10 Jun 2025 5:43 PM IST

    लालू के राज में 'गुंडागर्दी' सरकार कराती थी - सम्राट चौधरी

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि लूटने वाले ऐसे ही गलत बोलते हैं।

  • 10 Jun 2025 5:27 PM IST

    मानहानि केस में राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में 6 अगस्त को सशरीर हाजिर होंगे

    मानहानि से जुड़े मुकदमे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से "थोड़ी मोहलत" मिली है। राज्य के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी गैरजमानती वारंट पर अब उन्हें 26 जून की बजाय 6 अगस्त को सशरीर हाजिर होना पड़ेगा। राहुल गांधी ने चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी वारंट को निरस्त करने और सशरीर उपस्थिति से छूट देने की मांग करते हुए जून के पहले हफ्ते में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसपर मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के अधिवक्ता से पूछा कि जब चाईबासा कोर्ट ने पूर्व में उन्हें समन भेजा था, तो वे क्यों नहीं हाजिर हुए थे? इसी वजह से उनके खिलाफ कोर्ट को गैरजमानती वारंट जारी करना पड़ा, जिसे वापस नहीं लिया जा सकता।

  • 10 Jun 2025 5:21 PM IST

    सीएम रेखा गुप्ता को लेकर क्या बोले दिल्ली मंत्री आशीष सूद?

    दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आज दिल्ली के इतिहास में एक सुनहरा दिन है, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली कैबिनेट बैठक में ऑर्डिनेंस का रास्ता खुल गया है। जो शोषण होता था, हर साल फीस बढ़ती थी। आज उसपर विराम लगाने का काम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने किया है। यह कानून 1 अप्रैल से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा।

  • 10 Jun 2025 5:11 PM IST

    गरीबों के पक्ष में खड़े होने के चलते हमारे नेताओं को किया जा रहा गिरफ्तार- अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप में बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गरीबों के आशियाने उजाड़ने पर तुली हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा सरकार कालकाजी में बुलडोजर चलवाकर झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ रही है, और जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आतिशी ने बताया कि वह जब स्थानीय निवासियों से मिलने मौके पर पहुंचीं, तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

  • 10 Jun 2025 5:01 PM IST

    कांग्रेस पार्टी देश के हर व्यक्ति और समाज का सम्मान करती है

    कांग्रेस ने कहा बाबा साहेब को लेकर बीजेपी -आरएसएस की देशभक्ति कहा चली जाती है। बीजेपी देश में 'फूट डालो-राज करो' और एक सोची-समझी रणनीति के तहत देश का इतिहास बदलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की सोच उन सभी नेताओं के विचारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने देश बनाया। कांग्रेस पार्टी देश के हर व्यक्ति और समाज का सम्मान करती है।

Created On :   10 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story