Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Jun 2025 1:05 AM IST
सीएम मोहन चरण माझी ने ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज विकास मेले का उद्घाटन किया
भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज विकास मेले का उद्घाटन किया।
- 11 Jun 2025 11:26 PM IST
भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और मां सुभद्रा को पवित्र अनुष्ठान के तहत 108 घड़ों के जल से स्नान कराया गया
देव स्नान पूर्णिमा पर आज भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और मां सुभद्रा को पवित्र अनुष्ठान के तहत 108 घड़ों के जल से स्नान कराया गया। यह अनुष्ठान भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है और ओडिशा में जगन्नाथ संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। श्रद्धालु इस अनुष्ठान स्नान को देखने के लिए दितिया श्री क्षेत्र मंदिर में एकत्र हुए।
- 11 Jun 2025 10:44 PM IST
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कोविड-19 नियंत्रण उपायों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी निवास पर कोविड-19 नियंत्रण उपायों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
- 11 Jun 2025 10:17 PM IST
राज्य में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान
राज्य में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहा, "गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। बेड आरक्षित किए गए हैं। लगातार हम निगरानी कर रहे हैं। कहीं कोई चिंता की बात नहीं है। हम आम नागरिकों से कहना चाहते हैं कि बहुत आवश्यक हो तभी घर से निकलें। सर को ढके रखें, छाते का प्रयोग करें। धूप बहुत तेज हो रही है, सचेत रहें।"
- 11 Jun 2025 10:11 PM IST
सुभासपा की ताकत को अखिलेश यादव 2022 में जान गए हैं - यूपी मंत्री ओपी राजभर
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा , "सुभासपा की ताकत को अखिलेश यादव 2022 में जान गए हैं। जब हमने उनका साथ छोड़ा तब उन्होंने हमारी पार्टी के 2-4 नेताओं को विधायक बनाने का लालच दिया और ओम प्रकाश राजभर को कमजोर करने के कहा। वहां से माल लेकर आने के बाद नेताओं के बीच बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया... वे लोग खुद बयान दे रहे हैं। अखिलेश यादव की सोच गलत है। पैसे और संसाधन से सुभासपा को कमजोर नहीं किया जा सकता। वे खुद कमजोर हो रहे हैं।"
- 11 Jun 2025 9:36 PM IST
सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कोलकाता में राज्य पुलिस मुख्यालय, भबानी भवन तक मार्च किया
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में हुई हिंसा को लेकर डीजीपी से मिलने के लिए कोलकाता में राज्य पुलिस मुख्यालय, भबानी भवन तक मार्च किया।
- 11 Jun 2025 9:27 PM IST
सीएम नायब सिंह सैनी ने जटेला धाम में 225 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जटेला धाम में 225 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास किया।
- 11 Jun 2025 9:21 PM IST
कोर्ट ने खारिज की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका
हिसार की एक अदालत ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी। उनके वकील एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया, "उनकी जमानत याचिका JMFC सुनील कुमार की अदालत में दायर की गई थी और आज पुलिस से जवाब मांगा गया था। पुलिस के जवाब के बाद मैंने अदालत में दलील दी। आज शाम अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।"
- 11 Jun 2025 8:50 PM IST
बटला हाउस डिमोलिशन मामले को लेकर अमानतुल्लाह खाने ने बीजेपी पर साधा निशाना
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, "जिन लोगों को नोटिस मिला है वे 3 दिन के अंदर अर्जी दे सकते हैं। हमने अपनी PIL इसलिए वापस ली है...लोगों को वहां रहते हुए 50 साल से ज्यादा हो गए। आपने अचानक उसे अलग कर दिया... DDA इस पूरे इलाके को तोड़ना चाहती है... इसके पीछे भाजपा की हुकूमत है। "
- 11 Jun 2025 8:38 PM IST
पुजारी सूर्यनारायण रथ शर्मा ने जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर दी जानकारी
पुजारी सूर्यनारायण रथ शर्मा ने आज देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा का महत्व समझाया और इसकी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा भी बताई जो 27 जून से शुरू होकर 5 जुलाई को समाप्त होगी।
Created On :   11 Jun 2025 8:00 AM IST