Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
11 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 11 Jun 2025 7:57 PM IST

    बटला हाउस डिमोलिशन मामले में अमानतुल्लाह खान ने वापस ली पीआईएल

    AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी जनहित याचिका (PIL) वापस ले ली है। उन्होंने ओखला के बटला हाउस इलाके में DDA द्वारा जारी किए गए तोड़फोड़ के नोटिस को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

  • 11 Jun 2025 7:37 PM IST

    कृषि मंत्री केवल मंत्रालय में बैठा रहे तो वह स्थिति का सही आकलन नहीं कर सकता - शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "किसान खेतों में मेहनत और उत्पादन करता है। किसानों की खेती और कठिनाइयां देखनी है तो किसानों के बीच ही जाना पड़ेगा। यदि कृषि मंत्री केवल मंत्रालय में बैठा रहे तो वह स्थिति का सही आकलन नहीं कर सकता है। हमने अभी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया हुआ है। किसानों ने कुछ अच्छे नवाचार भी किए हैं जो यह सिद्ध करते हैं कि किसानों की आय कई गुणा बढ़ाई जा सकती है और बढ़ी भी है। खेती-बाड़ी की योजना केवल दिल्ली में बैठकर नहीं बनेगी।"

  • 11 Jun 2025 7:24 PM IST

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने की RCB के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले की याचिका पर सुनवाई

    कर्नाटक उच्च न्यायालय ने RCB के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले की याचिका पर सुनवाई की, जिन्हें भगदड़ के कथित सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इस आधार पर अंतरिम राहत की मांग की थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पूरी हो चुकी हैं। कोर्ट ने कल 12 जून को दोपहर 2.30 बजे तक आदेश सुरक्षित रखा गया है।

  • 11 Jun 2025 7:05 PM IST

    कांग्रेस ने कराई थी पहली जातिगत जनगणना - सांसद मणिकम टैगोर

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि 2013 में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी थी। कांग्रेस ने ही वहां पहली जातिगत जनगणना कराई थी। 1931 के बाद यह भारत की पहली जातिगत जनगणना थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी लगातार इसमें देर कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार वे(भाजपा) 2030 तक डेटा जारी करेंगे लेकिन कर्नाटक का डेटा 90 दिनों में ही जारी कर दिया जाएगा। हम सभी जानते हैं कि जातिगत जनगणना के नाम पर कौन राजनीति कर रहा है।"

  • 11 Jun 2025 6:52 PM IST

    मोदी सरकार ने 11 साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "आजादी के बाद दिल्ली में जिस तरह की सरकारें अधिकांश समय तक रहीं और 2014 से पहले जिस तरह की स्थितियां बन गई थी, उस वक्त सामान्य लोगों का इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास डगमगाने लगा था। 11 साल के इस कालखंड में बड़े, कड़े, ऐतिहासिक और देशहित के फैसले लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार देश के लोगों में वह विश्वास फिर अर्जित करने में कामयाब हुई है।"

  • 11 Jun 2025 6:32 PM IST

    सोनम समेत पांचों आरोपी 1 हफ्ते की पुलिस रिमांड पर

    मेघालय पुलिस ने राजा मर्डर केस में मंगलवार को सोनम और राज समेत 5 आरोपियों गिरफ्तार किया था। इन्हें शिलॉन्ग लाया गया है। सभी आरोपियों को आज (11 जून) कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से इनकी रिमांड मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने सोनम समेत सभी आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

  • 11 Jun 2025 6:18 PM IST

    केरल हाईकोर्ट ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जारी किया नोटिस

    केरल उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से NDA उम्मीदवार नव्या हरिदास द्वारा दायर एक चुनाव याचिका में नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में उनकी जीत को चुनौती दी है।

    उन्होंने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत को रद्द करने की मांग की थी, जिसमें उन पर नामांकन दाखिल करते समय महत्वपूर्ण विवरणों का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया गया था।

  • 11 Jun 2025 6:06 PM IST

    स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष को - सीएम देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव समिति को है, किसी और को नहीं। हमारी भूमिका यह है कि हम महायुति के तहत चुनाव लड़ेंगे। कुछ जगहों पर, जहां यह संभव नहीं है, वहां दोस्ताना लड़ाई है।"

  • 11 Jun 2025 5:56 PM IST

    हादसे के दिन रेल मंत्री से की विस्तृत चर्चा - महाराष्ट्र सीएम

    9 जून को मुंबई में हुए रेल हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन रेल मंत्री ने मुझसे विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में अच्छे फैसले लिए गए। कई उपायों पर चर्चा हुई।"

  • 11 Jun 2025 5:42 PM IST

    नीतीश कुमार ने पटना में डबल डेक फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में अशोक राजपथ पर 422 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कारगिल चौक (गांधी मैदान) से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल होते हुए साइंस कॉलेज तक डबल डेक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।

Created On :   11 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story